फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi targets India alliance in Bareilly

UP: 'अब अखिलेश यादव के थैले में नहीं हैं मुस्लिम वोट', बरेली के मौलाना ने इंडिया गठबंधन पर भी साधा निशाना

Thu, 21 Dec 2023 02:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 02:50 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में मुस्लिम चेहरों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। गठबंधन को लोकसभा चुनाव में इसका नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi targets India alliance in Bareilly
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि ये गठबंधन अभी अधूरा है, क्योंकि मुस्लिम नुमाइंदगी करने वाले राजनीतिक दलों को नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि 28 दलों के साथ असम की यूडीएफ प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल और एमआईएम चीफ असदुद्दीन को भी बैठक में बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन गठबंधन की बैठक में कोई भी मुसलमान नजर नहीं आया। मौलाना ने कहा कि मुस्लिम चेहरों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि देश में मुसलमानों की आबादी 25 फीसद है। इंडिया गठबंधन को अपने-अपने राज्यों में मुसलमानों का वोट चाहिए, मगर मुसलमानों की नुमाइंदगी मंजूर नहीं है। गठबंधन के नेताओं ने हमेशा मुसलमानों को वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। गठबंधन के नेता अगर ये समझते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुसलमानों का वोट अखिलेश यादव के थैले में है तो ये उनकी गलतफहमी है। इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए, क्योंकि यहां मुसलमानों ने अखिलेश यादव पर भरोसा करना छोड़ दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP Excise Policy: शराब को लेकर योगी सरकार के फैसले पर भड़के वरुण गांधी, 'रामराज्य' पर कह दी ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश और केजरीवाल पर निशाना 
मौलाना ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि जो लोग राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोस रहे थे। आज वही लोग कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के आजू-बाजू में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी अगर उन राज्यों में अपने प्रत्याशी नहीं उतारती तो तीनों राज्य में कांग्रेस पार्टी की हुकूमत बन जाती। अब इन राज्यों में भाजपा की हुकूमत बनवाने के जिम्मेदार अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल हैं। 
मौलाना ने आगे कहा कि अगर इंडिया गठबंधन इसी तरह मुस्लिम दलों और मुस्लिम चेहरों को जानबूझकर नजरअंदाज करता रहा तो उसे 2024 लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed