फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi said Shah Rukh Khan is famous personality of the country

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- देश की मशहूर शख्सियत हैं शाहरुख खान, गद्दार नहीं

Sat, 03 Jan 2026 02:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jan 2026 02:01 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शाहरुख खान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान देश के वफादार और मशहूर शख्सियत हैं। मौलाना ने बीसीसीआई के फैसले का स्वागत भी किया है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi said Shah Rukh Khan is famous personality of the country
मौलाना शहाबुद्दीन और शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही अभिनेता शाहरुख खान का समर्थन भी किया। मौलाना बरेलवी ने कहा कि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स और बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजूर रहमान के दरम्यान हुए समझौते को बीसीसीआई ने रद्द कर दिया है। भारत के बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यकों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बहुत अच्छा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया। 

विज्ञापन


मौलाना बरेलवी ने अभिनेता शाहरुख खान को गद्दार कहे जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान देश के गद्दार नहीं हैं बल्कि वो देश के वफादार हैं, देश की मशहूर शख्सियत हैं। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फिर अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से भारत का मुसलमान चिंतिंत है। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही जुल्म ज्यादती को फौरन रोका जाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed