फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana had a heated argument with CO, today 72 officers will get arrested

Bareilly News: सीओ से माैलाना की हुई नोकझोंक आज 72 पदाधिकारी देंगे गिरफ्तारी

Mon, 16 Jun 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Maulana had a heated argument with CO, today 72 officers will get arrested
बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर को नजरबंद करने पर सीओ फरीदपुर संदीप कुमार सिंह से आईएमसी पदाधिकारियों की काफी नोकझोंक हुई। सीओ ने साफ कहा कि मौलाना को घर से नहीं निकलने दिया जाएगा। दहलीज तक आए मौलाना ने कहा कि मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है। मस्जिदों-मदरसों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। मॉब लिंचिंग और समाज की लड़कियों को परेशान करने जैसी तमाम बातें हैं। हमें अपनी बात कहने का हक भी नहीं है। अब सोमवार को आईएमसी के 72 पदाधिकारी इसी मुद्दे पर फिर गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन

बाद में पुलिस की सहमति पर आईएमसी के कुछ पदाधिकारियों ने दामोदर स्वरूप पार्क जाकर वहां मौजूद एसडीएम नवाबगंज व सीओ तृतीय को ज्ञापन दिया। आईएमसी प्रवक्ता डॉ. नफीस खां ने पार्क में बैठकर सांकेतिक धरना देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें उठा दिया। तब नफीस खां ने मौलाना को हाउस अरेस्ट किए जाने पर नाराजगी जताई। पार्क में पहुंचने वालों में डॉ. जर्रार, डॉ. मोहम्मद रिजवान, मुफ्ती एहसानुल हक, मुनीर इदरीसी आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed