{"_id":"68bdf3477a51bb8c8704d97f","slug":"mathura-team-topped-in-the-girls-under-14-category-khurja-team-topped-in-the-boys-category-bareilly-news-c-4-vns1074-720663-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बालिका वर्ग अंडर-14 में मथुरा, बालक वर्ग में खुर्जा की टीमें रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बालिका वर्ग अंडर-14 में मथुरा, बालक वर्ग में खुर्जा की टीमें रहीं अव्वल
विज्ञापन
बरेली। विद्या भारती पश्चिमी उप्र क्षेत्र की ओर से जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (कुश्ती) में रविवार को विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें अंडर-14 बालिका वर्ग में श्रीजी बाबा मथुरा की टीम अव्वल रही। अंडर-17 में आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर खुर्जा और अंडर-19 में सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद ने विजेता का तमगा हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में आदर्श शिशु मंदिर खुर्जा, अंडर-17 में परमेश्वरी धानुका विद्या मंदिर मथुरा व अंडर-19 में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा की टीमें अव्वल रहीं।
इससे पहले मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक डॉ. महेंद्र देव, कार्यक्रम के अध्यक्ष आइसीएआर मथुरा के निदेशक डॉ. एसके अग्रवाल, सह प्रांत कार्यवाह राजपाल, प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष सीए रवींद्र अग्रवाल, भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. अनिल गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शांतनु राठौर, डॉ. गिरराज सिंह, डॉ. कैलाश चंद्र पाठक, अमित शर्मा, संदीप शर्मा, आकर्षण जायसवाल, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा आदि का सहयोग रहा। संचालन वीरेंद्र मिश्र ने किया।
प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी व प्रवक्ता डाॅ. आरबी तिवारी का नाम भी शामिल रहा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार, जय नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रवि शरण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद