{"_id":"5f1af9dcd67f2f11071d17eb","slug":"mass-namaz-perform-in-pilibhit-two-mosque-14-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत की दो मजिस्दों में हो रही थी सामूहिक नमाज, 14 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत की दो मजिस्दों में हो रही थी सामूहिक नमाज, 14 गिरफ्तार
Fri, 24 Jul 2020 08:40 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जहानाबाद (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, जहानाबाद (पीलीभीत)
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Jul 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक नमाज पढ़ने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन-प्रशासन और धर्म गुरुओं की तमाम अपीलों के बावजूद कुछ लोग बाज नहीं आ रहे। कस्बे की दो मस्ज्दि में जुमे पर सामूहिक नमाज को भीड़ एकत्र हो गई। भ्रमण के दौरान पुलिस ने नजर पड़ते ही 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन नाबालिग होने पर चेतावनी देकर छोड़े गए। पकड़े गए आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर मुचलका भरवाकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मार्च से ही धार्मिक स्थलों पर भीड़ जुटाने पर पाबंदी है। कई महीनों से सिर्फ धार्मिक स्थल पर रहने वाले ही पूजा और इबादत कर रहे हैं। बीते दिनों सरकार ने धर्मस्थल खोलने का आदेश किया था, लेकिन इस दौरान सामूहिक नमाज, पूजन पर रोक लगाई गई थी। शर्तों के आधार पर रियायतें दी थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पहले से अलर्ट था। दोपहर करीब एक बजे पुलिस भ्रमण करते हुए मस्जिदों में भीड़ को लेकर निगरानी कर रही थी। इसी बीच मोहल्ला बिलई में पहुंचने पर पुलिस की नजर मस्जिद में सामूहिक नमाज पर पड़ी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यहां से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद मोहल्ला पसियापुर की मस्जिद में भी इसी तरह से सामूहिक रुप से नमाज अदा करने को लोग जमा थे। यहां भी कोई मास्क नहीं लगाए था और सटकर बैठे थे। पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी की, जबकि तीन नाबालिग होने पर छोड़े गए। सभी को पकड़कर थाने लाया गया। कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। फिर कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक में मोहल्ला बिलई निवासी शाहिद हुसैन, रईस अहमद, फईम अहमद, रिजवान, शाजिद, अब्दुल नवी, बहेड़ी बरेली के गांव सिंगौती निवासी लियाकत हुसैन, हरचुइया अमरिया निवासी इश्तयाक, बमनपुरी गांव निवासी मोहम्मद हनीफ और दूसरे में मोहल्ला कच्ची हवेली निवासी मोहम्मद जाहिद, मोहल्ला नई बस्ती निवासी अदनान, शमशुल हसन, बब्बू, मोहल्ला बिलई निवासी मोहम्मद सादिक पांच लोग नामजद किए हैं। सभी आरोपियों को मुचलके पर चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
सामूहिक रुप से नमाज अदा करने पर जहानाबाद में 14 लोग पकड़े गए थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की गई है। कोरोना संक्रमण को लेकर नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश समस्त सीओ और थानाध्यक्षों को दिए गए हैं। - जयप्रकाश, एसपी