{"_id":"5d58fe248ebc3e896a677e9f","slug":"many-injured-in-a-dispute-between-two-groups-for-a-construction-site-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मंदिर की बाउंड्री के निर्माण को लेकर बवाल, पथराव में 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मंदिर की बाउंड्री के निर्माण को लेकर बवाल, पथराव में 12 घायल
Mon, 19 Aug 2019 04:34 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 19 Aug 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजानपुर में रविवार को मंदिर की जमीन को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में बवाल हो गया। एक पक्ष ने छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया, जिससे 12 लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
रमजानपुर में पुराना शिव मंदिर है। उसके आसपास मंदिर की काफी जमीन खाली पड़ी है। मंदिर कमेटी के मुताबिक मंदिर के पास कोटेदार महावीर और सोहनपाल आदि के मकान हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि महावीर और अन्य लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे मंदिर की जमीन की ओर खोल लिए हैं और काफी जगह पर कब्जा कर लिया है। कुछ दिन पहले मंदिर कमेटी के लोगों ने डीएम से इसकी शिकायत की थी जिस पर शनिवार को तहसीलदार रामनयन सिंह, कई लेखपाल और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
तहसील की टीम ने नाप करवाकर जेसीबी से नींव खुदवा दी थी ताकि बाउंड्री बनवाकर मंदिर की जमीन सुरक्षित की जा सके। देर शाम तक अधिकारियों के सामने बाउंड्री का निर्माण चला। उसके बाद अधिकारी चले गए। रविवार को मंदिर कमेटी के लोगों ने जैसे ही निर्माण कार्य शुरू कराया, आरोपी पक्ष के लोग छतों पर चढ़ गए और पथराव करने लगे।
पथराव और भगदड़ में करीब 12 लोग घायल हो गए। बाद में तहसीलदार और पुलिस ने मौके पर जाकर हालात संभाले। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने अपने सामने बाउंड्री बनवानी शुरू कर दी। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।