फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many farmers not done E KYC for PM kisan samman nidhi in Bareilly division

PM Kisan Yojana: बरेली मंडल के 2.65 लाख किसानों की सम्मान निधि रुकी, जरूर करा लें ये काम, तब जारी होगी किस्त

Sat, 18 Nov 2023 02:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Nov 2023 02:40 PM IST
सार

बरेली मंडल के 2.65 लाख से अधिक किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिससे उनके खाते में 15वीं किस्त नहीं भेजी है। कृषि विभाग अब ऐसे किसानों की ई-केवाईसी कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाएगा। 

विज्ञापन
many farmers not done E KYC for PM kisan samman nidhi in Bareilly division
PM Kisan Samman Nidhi (Demo Pic) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15वीं किस्त जारी हो गई है। बरेली मंडल में तमाम अभियानों के बाद भी जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उनकी निधि खाते में नहीं भेजी गई। कृषि विभाग अब ई-केवाईसी के लिए फिर से अभियान चलाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 15 नवंबर को देश के आठ करोड़ किसानों के लिए सम्मान निधि जारी की गई है। बरेली मंडल में भी 12,21,601 किसानों को पात्र पाया गया। इनके खाते में सम्मान निधि पहुंच गई है, लेकिन मंडल के 2,65,389 किसानों को ई-केवाईसी न होने की वजह से सम्मान निधि की 15वीं किस्त नहीं मिली। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाया जाएगा ताकि कोई भी पात्र किसान सम्मान निधि से वंचित न रहे।
विज्ञापन


यह है स्थिति
जिला                     इनको मिली 15वीं किस्त     इतने किसान वंचित
बदायूं                              3,09,742                       75,857
शाहजहांपुर                     3,02,609                      73,273
बरेली                              3,55,564                      74,159
पीलीभीत                         2,34,686                      42,100

ई-केवाईसी के लिए अपनाएं ये प्रक्रिया
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज के नीचे दायीं ओर आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखेगा।
- फार्मर्स कॉर्नर के ठीक नीचे ई-केवाईसी पर क्लिक करें।
- पेज खुलेगा, इसमें आधार ई-केवाईसी की सुविधा होगी।
- अब आपको अपना आधार नंबर और फिर दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा और Get OTP बटन पर क्लिक करना होगा।
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी को पंच करें और सबमिट फॉर ऑथेंटिकेशन बटन पर क्लिक करें।
- आपका PM KISAN e-KYC सफल हो जाएगा।

ऐसे चेक करें 15वीं किस्त का स्टेटस
- https://pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाएं।
-  पेमेंट सक्सेस टैब में देश का नक्शा दिखेगा।
- दायीं ओर पीले रंग के टैब (डैशबोर्ड) पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको 15वीं किस्त का स्टेटस पता चल जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed