फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man married by introducing himself as GST inspector when the truth revealed his wife shocked in Bareilly

Bareilly News: युवक ने खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर किया निकाह, सच पता चला तो बीवी के उड़ गए होश

Tue, 03 Jun 2025 04:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 04:23 PM IST
सार

बरेली में खाकी वर्दी पहनकर एक युवक खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताता था। उसने झूठ बोलकर युवती से निकाह कर लिया। निकाह के बाद जब उसकी पोल खुली तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
man married by introducing himself as GST inspector when the truth revealed his wife shocked in Bareilly
आरोपी शहजाद अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में खुद को कभी जीएसटी, कभी सीमा शुल्क तो कभी पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर एक शातिर युवक ने निकाह कर लिया। छह महीने बाद बीवी को पता लगा कि शौहर बेरोजगार है। बारादरी थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके पास कई वर्दियां बरामद हुईं। उसने कभी बीमार तो कभी बेहोश होने का ड्रामा किया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हाफिजगंज निवासी इकरा ने बताया कि शहजाद अहमद ने उनके गांव में आकर खुद को जीएसटी इंसपेक्टर बताया। उनके पिता के पास कई लोगों को भेजकर निकाह करने को कहा। जब पिता नहीं माने तो शहजाद ने अपने परिजनों को उसके घर पर भेजा। समाज के लोगों के कहने पर पिता राजी हो गए। 18 दिसंबर 2024 को उसका शहजाद से निकाह हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: अधूरी रह गई इल्मा की ख्वाहिश... मौत के बाद बगैर नमाज-ए-जनाजा हुई दफन, हिंदू प्रेमी से विवाह बना अड़चन
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाह के बाद सास शहनाज उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगीं। जब पिता उसे बुलाने आए तो तलाक देने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। शहजाद ड्यूटी पर नहीं जाता था, इसलिए उनके भाई को शक हुआ। जब भाई ने जानकारी की तो मालूम हुआ कि शहजाद एक बेरोजगार युवक है। शहजाद की पोल खुलने के बाद से इकरा सदमे में आ गई। इकरा ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

Trending Videos

पकड़ा तो अकड़ दिखाई, फिर बेहोशी का ड्रामा किया
इकरा की रिपोर्ट लिखकर जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो वह अकड़ दिखाने लगा। उसने कई अधिकारियों व नेताओं से अपने संबंध बताकर पुलिस को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने जब थोड़ी सख्ती की तो शहजाद रोने व गिड़गिड़ाने लगा। 

कहने लगा कि आजकल उसकी तबियत ठीक नहीं है। उसे थाने लाए तो उसने बेहोशी का नाटक किया। पुलिस घबरा गई और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका ब्लडप्रेशर थोड़ा बढ़ा निकला तो भर्ती कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शहजाद से जब पूछताछ की कोशिश करते हैं तो वह बीमारी का बहाना करता है। फिलहाल उसे भर्ती ही रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed