फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man kidnapped the girl after making her unconscious then exploited her in Pilibhit

बरेली की युवती से दुष्कर्म: युवक ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया, बेहोश कर किया अगवा, पीलीभीत में लूटी आबरू

Mon, 07 Jul 2025 08:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 08:41 AM IST
सार

बरेली के किला क्षेत्र निवासी युवती ने पीलीभीत के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। उनके आदेश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
man kidnapped the girl after making her unconscious then exploited her in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

पीलीभीत के युवक ने बरेली के किला क्षेत्र निवासी युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया और रुमाल में नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। कार में डालकर पीलीभीत ले गया। वहां जबरन निकाह कर युवती से दुष्कर्म किया। यह आरोप लगाकर युवती ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


किला क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसके फोन पर मोहल्ला पंजाबियान पीलीभीत निवासी सैफ शम्सी उर्फ शाना का कॉल आया। सैफ ने युवती को मीठी बातों में फंसा लिया और नौकरी लगवाने का झांसा दिया। सैफ ने कागजात लेकर लड़की को कोहाड़ापीर बुलाया। वहां सैफ ने युवती को रुमाल से नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया, फिर कार में डालकर पीलीभीत ले गया।
विज्ञापन


फर्जी निकाहनामा पर दस्तखत न करने पर गला दबाने की कोशिश
सैफ, उसकी बहन, बहनोई, बड़ा भाई, मामा आदि लोग मौलवी को लेकर आए। पहले से छपा हुआ निकाहनामा देकर हस्ताक्षर करने को कहा। युवती के मना करने पर उसका गला दबाने की कोशिश की। युवती ने जान बचाने के लिए हस्ताक्षर कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: 23 फुट ऊंचे ताजिये को बताया 12 से कम, हुआ ऐसा हादसा... मचा हड़कंप, दरोगा निलंबित; देखें वीडियो

इसके बाद सैफ ने तमंचा दिखाकर तीन-चार दिन तक दुष्कर्म किया। जब युवती के परिजनों को पता चला तो वह रिश्तेदारों को लेकर सैफ के घर गए। बड़ी मुश्किल से युवती को छुड़ाकर अपने साथ लाए। युवती ने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमनगर पुलिस छानबीन कर रही है।

बहेड़ी में अनुसूचित जाति की किशोरी दुष्कर्म
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद वे लोग किशोरी को लेकर थाने गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी घर से फरार है।

किशोरी के पिता ने बताया कि रविवार को देर शाम बेटी शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी समीर ने गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामले में इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल वह घर से फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed