फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   23 feet high Tazia caught fire sub inspector suspended for wrong information in Bareilly

Bareilly News: 23 फुट ऊंचे ताजिये को बताया 12 से कम, हुआ ऐसा हादसा... मचा हड़कंप, दरोगा निलंबित; देखें वीडियो

Mon, 07 Jul 2025 08:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Jul 2025 08:19 AM IST
सार

फरीदपुर थाना क्षेत्र में मानक से अधिक ऊंचाई का ताजिया हाईटेंशन लाइन में टकराने से आग लग गई थी। इस घटना के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने हल्का दरोगा अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
23 feet high Tazia caught fire sub inspector suspended for wrong information in Bareilly
हाईटेंशन लाइन से टकराया था ताजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव से निकाला जा रहा ताजिया रविवार को हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे ताजिये में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। ताजिये की ऊंचाई 23 फुट थी, जबकि अनुमति 12 फुट तक की ही है। दरोगा अशोक कुमार ने ताजिये की ऊंचाई को मानक के अनुरूप बताकर जुलूस निकालने की अनुमति दी थी। अब एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर उसके खिलाफ जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


गौसगंज गांव में ताजिया निकालने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मातम करते हुए चल रहे थे। बरेली-शाहजहांपुर रोड की ओर आते समय अचानक से ताजिया हाईटेंशन लाइन से छू गया। चिंगारी निकलने की वजह से ताजिये में आग लग गई। लपटें उठती देख जुलूस में शामिल लोग भाग खड़े हुए। अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का वीडियो भी सामने आया 
जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। जले हुए हिस्से को हटाने के बाद ताजिये को कर्बला ले जाया गया। यहां इसे दफन कर दिया गया। ताजिये में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक ताजिये पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ें- अब बढ़ गई दरोगा की मुसीबत: हाई टेंशन लाइन से टकराया ताजिया, लग गई आग; ताजिएदारों में मचा हाहाकार; Video

घटना की जानकारी पर एसपी दक्षिणी ने ताजिये की ऊंचाई के बारे में पूछा तो पता चला कि वह 23 फुटा ऊंचा था। यह गाइडलाइन का उल्लंघन है। जब एसपी ने हल्का इंचार्ज की रिपोर्ट देखी तो उसमें ताजिये की ऊंचाई नियमानुसार होने की बात कहकर जुलूस को अनुमति दी गई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा को निलंबित कर उसकी भूमिका की जांच शुरू करा दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed