फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man committed suicide after his wife did not return from her parents home in Bareilly

Bareilly News: भाई दूज के बाद मायके से नहीं लौटी पत्नी, गुस्से में पति ने दे दी जान

Tue, 21 Nov 2023 12:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 12:20 PM IST
सार

कैंट क्षेत्र के कांधरपुर निवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की मां ने बताया कि पुत्रवधू भाई दूज पर मायके गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। बेटे से फोन पर बात भी नहीं कर रही थी। इससे बेटा अवसाद में था। 

विज्ञापन
man committed suicide after his wife did not return from her parents home in Bareilly
सनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाई दूज के बाद पत्नी घर नहीं लौटी तो पति ने गुस्से में जान दे दी। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की मां ने पुत्रवधू के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी सनी (22) की शादी दो साल पहले खनपुरा गांव से हुई थी। उनका एक बेटा है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सनी की मां सीता ने बताया कि भाई दूज पर उनका बेटा पत्नी को लेकर अपनी ससुराल गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: शाही इलाके में 7वीं महिला की हत्या, अब वृद्धा को मार डाला, गन्ने के खेत में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पहुंचने के बाद पूजा ने साथ आने से इनकार कर दिया। घर आकर सनी लगभग रोज ही कॉल पर पत्नी से बात करने का प्रयास करता था, लेकिन ससुरालवाले उसकी पत्नी से बात नहीं करा रहे थे। इससे सनी तनाव से अवसाद की स्थिति में आ गया। 

पति की मौत के बाद घर पहुंची पत्नी 
सनी ने सोमवार रात किसी समय घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। शव लटका देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पति की मौत की सूचना पर पत्नी भी अपनी ससुराल पहुंच गई। 

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां सीता ने बेटे के ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की तहरीर दी है। कैंट थाना पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed