फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another woman murdered in Shahi area of Bareilly

Bareilly News: शाही इलाके में 7वीं महिला की हत्या, अब वृद्धा को मार डाला, गन्ने के खेत में मिला शव

Tue, 21 Nov 2023 07:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 07:33 AM IST
सार

बरेली के शाही इलाके में जून से अब तक सात महिलाओं की हत्या हो चुकी है। सोमवार शाम को एक वृद्धा का शव गन्ने के खेत में मिला। एक ही तरीके से महिलाओं की हत्या होने से इलाके में दहशत है। 

विज्ञापन
Another woman murdered in Shahi area of Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव खरसैनी में 68 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को उनका शव उन्हीं के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। गले में फंदा कसा गया था। शाही थाना क्षेत्र में इससे पहले छह और महिलाओं के शव इसी हालत में मिल चुके हैं। इससे इलाके में दहशत है।

विज्ञापन


सोमवार शाम खरसैनी के खेतिहर इलाके में गन्ने के खेत में गुलाबो देवी का शव मिला। पति की मौत के बाद वह अकेली ही रहती थीं। वह दो दिन से लापता थीं। उनके गले में साड़ी से फंदा कसा गया था। शरीर को घास और पत्तों से ढक दिया गया था। शव से पांच मीटर दूर उनकी खुरपी और चप्पलें पड़ी थीं। किसी ग्रामीण ने शव देखा तो गांव में सूचना दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: ' बहू है आईपीएस अफसर', गांववालों ने सिर आंखों पर बिठाया; पोल खुली तो सब हैरान, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ दीपशिखा भी डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौका मुआयना कर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। मृतका की बेटी को सूचना देकर बुलाया गया है।

आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र में दो महीने तक टीम लगाकर अभियान चलाया गया था पर सफलता नहीं मिली थी। हो सकता है कि कोई एक या दो शख्स ही मनोविकृति के आधार पर इस तरह की घटनाएं कर रहे हों। दोबारा सादे कपड़ों में टीम लगाई जाएगी। 

न कत्ल ही वजह पता, न कातिल का सुराग
शाही में गुलाबो देवी की हत्या का मामला पुरानी हत्याओं से मिलता-जुलता ही है। उसके कत्ल की वजह से लेकर कातिल तक का पता नहीं है। ऐसे में फिर वही सवाल उठ रहा है कि कोई एक ही सिरफिरा ये वारदात कर रहा है। अफसर भी इसी दिशा में मशक्कत कर रहे हैं।

इन महिलाओं की जा चुकी जान
शीशगढ़ थाने के गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा गांव की धानवती, सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर गांव की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा देवी की पिछले पांच महीने में इसी तरह जान जा चुकी है। एक मामले में परिजनों ने न तहरीर दी और न पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed