फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man committed suicide after her wife did not come from her parents home in Bareilly

Bareilly News: पत्नी मायके से नहीं आई तो नाराज पति ने कर ली आत्महत्या, छह महीने पहले ही हुई थी शादी

Thu, 23 Nov 2023 03:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 03:03 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्नी दिवाली से पहले मायके गई थी। वह उसे वापस लेने गया तो उसने आने से इनकार कर दिया।  

विज्ञापन
man committed suicide after her wife did not come from her parents home in Bareilly
अर्जुन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में ससुरालवालों ने पत्नी को नहीं भेजा तो नाराज पति ने फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम को भेज दिया घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसके पिता ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पीलीभीत के थाना क्षेत्र बरखेड़ा के रम्पुरा नत्थू गांव के मूल निवासी अर्जुन (22 वर्ष) का विवाह छह माह पहले क्योलड़िया क्षेत्र के भौआ मगरासा गांव की रोहिणी के साथ हुआ था। अर्जुन नवाबगंज के बिजौरिया रोड के पास एक मकान में किराये पर रहकर अपने पिता रमेश चंद्र के साथ मजदूरी करता था। अर्जुन दीपावली से एक सप्ताह पहले पत्नी को उसके मायके छोड़ गया था। 

विज्ञापन

सुबह टहलने निकला था युवक 
त्योहार के बाद जब पति उसे लेने गया तो पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया और बाइक भी उससे छीन ली। ससुरालियों ने कहा था कि पहले अपना मकान बनवा लो। रोहिणी किराये के मकान में नहीं रहेगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद हो गए थे। अर्जुन भी तनाव में रहने लगा। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे अर्जुन घर से टहलने निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। 
 

राहगीरों ने जीजस एंड मेरी इंटर कॉलेज के पास खाली प्लाट में खड़े नीम के पेड़ पर युवक का शव लटकता देख सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद मृतक के पिता रमेश चंद्र, मां बीरवती और भाई रामप्रकाश का रो-रोकर बुरा हो गया। मृतक के पिता ने नवाबगंज थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed