{"_id":"65b4c621e60e936da70ca8c4","slug":"man-arrested-for-become-agniveer-by-committing-fraud-in-army-recruitment-in-bareilly-2024-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में पंजाब का युवक गिरफ्तार: फर्जीवाड़ा कर सेना में हुआ था भर्ती, ट्रेनिंग में पहुंचा तो खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में पंजाब का युवक गिरफ्तार: फर्जीवाड़ा कर सेना में हुआ था भर्ती, ट्रेनिंग में पहुंचा तो खुली पोल
Sat, 27 Jan 2024 02:30 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jan 2024 02:30 PM IST
सार
बरेली में पंजाब का युवक पकड़ा गया है। वह यहां जाट रेजीमेंट सेंटर में ट्रेनिंग के लिए पहुंचा था। जांच पड़ताल में पता चला है कि युवक दूसरे के दस्तावेज लगाकर सेना में भर्ती हुआ था। आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Arrested demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जाट रेजीमेंट सेंटर में प्रशिक्षण के लिए आए पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक फर्जीवाड़ा कर सेना में भर्ती हुआ था। जांच पड़ताल में उसकी पोल खुल गई। सैन्य अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। उसे कैंट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
आरोपी का नाम मंगल सिंह है। वह पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव निओला का निवासी है। जेआरसी के लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज सिंह ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि अग्निवीर परीक्षा में किसी सुखदेव सिंह के नाम व प्रमाणपत्रों से मंगल सिंह फर्जी तरीके से भर्ती हो गया था।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान जांच पड़ताल में उसकी पोल खुली तो सेना के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। कैंट इलाके में सेना में फर्जी तरीके से भर्ती होने के मामले पहले भी पकड़े जा चुके हैं। अग्निवीर भर्ती में गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है।