फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man accused of molestation murdered after Ravana vadh leela in Bareilly

बरेली में सनसनीखेज वारदात: रावण वध के बाद छेड़खानी के आरोपी की हत्या, हमलावर ने चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार

Thu, 16 Oct 2025 06:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 06:59 AM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। गांव रजऊ परसपुर में रावण वध के बाद लखनऊ हाईवे पर पुलिस बैरियर के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। हमलावर ने चाकू से उस पर प्रहार किए। इसके बाद भाग गए। 

विज्ञापन
Man accused of molestation murdered after Ravana vadh leela in Bareilly
पुलिस बैरियर के पास हुई युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर में बुधवार रात रामलीला मंचन में रावण वध के बाद छेड़खानी के आरोपी युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। बरेली-सीतापुर हाईवे पर पुलिस बैरियर के पास वारदात हुई। युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली छात्रा के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि रजऊ निवासी अभिषेक यादव (22 वर्ष) बुधवार रात आठ बजे दोस्तों के साथ हाईवे किनारे बाजार स्थल पर रामलीला मंचन देखने गया था। रात सवा नौ बजे रावण वध लीला का मंचन होने के बाद कलाकार अन्य कार्यक्रम करने लगे। तब मेले में मौजूद लड़के मेले में टहलने लगे। इस दौरान पुलिस के यातायात बैरियर के पास किसी ने अभिषेक के पेट व सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


एसपी उत्तरी ने किया मौका मुआयना 
इससे अभिषेक चिल्लाते हुए गिर पड़ा। साथी दौड़कर आए, तब तक आरोपी भाग निकले। पिता व परिजन तत्काल ही पुलिस की मदद से अभिषेक को जिला अस्पताल ले गए। रात साढ़े 11 बजे अभिषेक की मौत हो गई। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के पिता रामकिशन फौजी ने आरोप लगाया कि पिछले साल अभिषेक पर रिपोर्ट कराने वाले लड़की के पिता ने ही उनके बेटे की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रामलीला मेले से कुछ दूरी पर अभिषेक यादव नाम के युवक पर हमला किया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामला गांव की रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। अभिषेक के पिता जो तहरीर देंगे, उसके मुताबिक रिपोर्ट लिख ली जाएगी। संदिग्ध आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

पीड़ित छात्रा के पिता को थाने में बैठाया 
रजऊ गांव में अभिषेक यादव की हत्या के बाद पुलिस ने दबिश दी तो छात्रा का पिता घर में ही मिल गया। उसने खुद को बेकसूर बताया, हालांकि उसका आपराधिक इतिहास जानकर पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया है। मेले में थोड़ी देर पहले हुए लड़कों के झगड़े से भी घटना को जोड़कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed