Bareilly: असदुद्दीन ओवैसी पर बोले महंत राजू दास- आपके पूर्वज सनातनी थे, घर वापसी कर लें...अच्छा रहेगा
अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास सोमवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला। कहा कि वे घर वापसी कर लें, अच्छा रहेगा। राजू दास ने उत्तरकाशी की टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने जाने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू पर भी सवाल खड़े किए।
विस्तार
अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने असदुद्दीन ओवैसी पर बयान बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे होने के बावजूद असदुद्दीन ओवैसी दुर्भाग्यपूर्ण बयान देते हैं। वे सांसद हैं, फिर भी इतनी कट्टरता भरी हुई है। महंत ने कहा कि ओवैसी को अपनी मानसिकता ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इनके (ओवैसी) पूर्वज पहले कभी सनातनी थे, घर वापसी कर लें तो अच्छा रहेगा। महंत ने मदरसे की शिक्षा पद्धति में बदलाव करने की वकालत भी की।
प्रयागराज में इलेक्ट्रिक सिटी बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर चापड़ से हमला करने वाले लारेब हाशमी को लेकर महंत राजू दास ने कहा कि इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका, अखिलेश यादव ट्वीट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट रहने के जरूरत है। दूसरे संप्रदाय के लोगों की लगातार जनसंख्या बढ़ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.