{"_id":"672fd5c5610b29fa5108e359","slug":"madhya-pradesh-defeated-up-by-297-runs-bareilly-news-c-4-lko1064-517929-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मध्यप्रदेश ने यूपी को 297 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मध्यप्रदेश ने यूपी को 297 रनों से हराया
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी के अंडर - 19 मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने यूपी को चौथे दिन 297 रनों से मात दी। अंतिम दिन यूपी की टीम पहला सत्र ही पूरा नहीं खेल पाई। 139-8 के स्कोर में सिर्फ 38 रन जोड़कर ही यूपी के शेष बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
मध्यप्रदेश की जीत के हीरो शतकीय पारी खेलने वाले रुद्रांश रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, टीम के लिए दोनों पारियों में रोहित सिंह राजावत ने आठ और इशान चौधरी ने पांच विकेट लिए।
शनिवार को सुबह मैदान पर आए यूपी के अक्षु बाजवा और किशन कुमार सिंह ने कमजोर गेंदों पर कुछ अच्छे शॉट खेले। अक्षु ने 58 गेंदों पर शानदार पांच छक्के और दो चौकों की मदद से 44 रन बनाए। छठे ओवर में अक्षु बाजवा को रोहित सिंह ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट कर दिया।
विज्ञापन
नौ विकेट गिरने के बाद किशन कुमार ने अंकुर शर्मा के साथ मोर्चा संभाल लिया। आयाम सरदाना की गेंद पर मनोज चौहान ने किशन कुमार का कैच लेकर उत्तर प्रदेश की पारी समाप्त की। संवाद
--
गेंदबाज मुकाबले में वापस लाए, रुद्रांश की पारी ने किया प्रभावित
बरेली। जीत दर्ज करने के बाद मध्यप्रदेश के कोच मोनिस ने टीम की तारीफ की। कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिहाज से मुश्किल थी। इसके बाद भी हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा क्रिकेट खेला। रुद्रांश की पारी ने प्रभावित किया। गेंदबाजों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। संयुक्त प्रयासों के चलते ही हम जीत दर्ज करने में सफल रहे।
उन्होंने बताया कि पहली पारी में हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा स्कोर बनाना था। टीम जब 157 रनों पर ऑल आउट हो गई तो एक बार माथे पर बल पड़ा मगर, गेंदबाजों ने पिच का फायदा उठाते हुए इतने कम स्कोर के बावजूद उत्तर प्रदेश को 114 रन पर समेटकर 43 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। यहीं से हमें मुकाबले में वापस आने में मदद मिली। दूसरी पारी में हमारे बल्लेबाजों ने कमाल किया। इस पिच पर 431 रन बनाना आसान नहीं था। हमारे बल्लेबाजों ने यह करके दिखाया।
अंश बगाड़िया शतक से जरूर चूक गए मगर उनके बनाए 88 रनों से हमें काफी मदद मिली। यशवर्धन के 68 व विकेटकीपर बल्लेबाज स्पर्श की 48 रनों की पारी के चलते हमने बड़ा स्कोर बनाया। लक्ष्य के सामने दूसरी पारी में यूपी के बल्लेबाज दबाव में नजर आए। संवाद