{"_id":"685f0a6f89aadcc50b037834","slug":"lokmanya-tilak-express-full-240-tickets-booked-in-tatkal-quota-in-five-minutes-bareilly-news-c-4-bly1015-670896-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस फुल, पांच मिनट में तत्काल कोटा में 240 टिकट बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस फुल, पांच मिनट में तत्काल कोटा में 240 टिकट बुक
विज्ञापन
बरेली। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में यात्रियों को तत्काल कोटे में भी टिकट नहीं मिल रहे। शुक्रवार को 11 बजे तत्काल टिकट बुकिंग शुरू हुई तो सिर्फ पांच मिनट में 240 सीटें फुल हो गईं। स्लीपर श्रेणी में तत्काल कोटे में 60 वेटिंग टिकट भी बिके। शनिवार को यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:25 बजे बरेली से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए रवाना होगी।
14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस का संचालन 30 साल पहले शुरू हुआ था। यह ट्रेन सप्ताह में एक-एक दिन ही चलती है। यात्रियों का गाड़ी पर काफी दबाव रहता है। अगले दो महीने तक ट्रेन की किसी भी श्रेणी में कन्फर्म टिकट नहीं है।
ट्रेन के बरेली से रवाना होने से 24 घंटे पहले शुक्रवार को तत्काल कोटे में टिकट बुकिंग खोली गई। इसके बाद भी बड़ी संख्या में यात्री कन्फर्म टिकट से वंचित रह गए। लंबे समय से ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो-दो दिन करने की मांग की जा रही है, लेकिन इसको लेकर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही। संवाद