फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Local fault and tripping caused trouble

Bareilly News: लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग ने किया परेशान

Thu, 05 Jun 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Local fault and tripping caused trouble
बरेली। भीषण गर्मी में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बुधवार को मामूली सुधार तो दिखा मगर उपभोक्ताओं की परेशानी दूर नहीं हो पाई। ट्रिपिंग के साथ ही लोकल फाल्ट होने के बाद उनकी समय से मरम्मत न होने की वजह से उपभोक्ता परेशान दिखे।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े बड़ा बाजार, मलूकपुर, मोहल्ला सौदागरान आदि इलाकों में देखने को मिली। बड़े बाजार में बीते करीब एक सप्ताह से एक फेस ट्रिप होने की दिक्कत बनी रही। शाहदाना, जगतपुर, हरूनगला, इज्जतनगर, सुभाषनगर, डीडीपुरम आदि उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या सुबह से लेकर शाम तक बनी रही।
विज्ञापन

इन इलाकों में हुए लोकल फाल्ट
बुधवार को महानगर उपकेंद्र के उत्सव पार्ट-2, निर्माण विभाग के पास, शिला 2 कॉलोनी, सुभाषनगर उपकेंद्र के खन्ना बिल्डिंग, गंगानगर गुरुद्वारे, मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के चौपुला रोड, डीएस कंपाउंड, वीर सावरकर नगर, कालीबाड़ी, कांकरटोला, रंग रेजान मस्जिद, काजी टोला में दिक्कत हुई। चुन्ना मियां का मंदिर, अलखनाथ मंदिर के पास, सनराइज कॉलोनी, रामगंगा नगर आवासीय योजना सेक्टर-3, शिव मंदिर के पास, पवन विहार, डोहरा रोड, जगतपुर उपकेंद्र के चमगादड़ वाला बाग, मीरा की पेठ, एजाज नगर गौटिया, बुखारपुरा पानी की टंकी व दर्जी वाली गली में भी फाल्ट की वजह से आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किला उपकेंद्र के सभी फीडरों पर आज कटौती
बिजली निगम की ओर से जारी हुई सूचना के तहत किला उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान किला उपकेंद्र के सभी फीडर पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed