फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LLM can start soon in Bareilly College

बरेली कॉलेज में जल्द शुरू हो सकता है एलएलएम

Sun, 03 Jan 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
LLM can start soon in Bareilly College
bareilly college

नए सत्र में कोर्स शुरू करने के लिए भेजा जा रहा प्रस्ताव
विज्ञापन

कुछ और भी नए कोर्स शुरू कर सकता है कॉलेज प्रशासन

बरेली। बरेली कॉलेज में जल्द ही एलएलएम की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन कुछ और नए कोर्स भी शुरू करने की कोशिश कर रहा है। एलएलएम के लिए अभी छात्रों को रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में लॉ विभाग में दाखिला पाने के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। अनुमति मिली तो मार्च में बरेली कॉलेज एलएलएम में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
बरेली कॉलेज में अभी एलएलबी की ही कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसमें हर साल 320 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती है। जबकि एलएलएम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने दो साल पहले विश्वविद्यालय को एलएलएम की पढ़ाई शुरू कराने की अनुमति मांगी थी लेकिन यह फाइल विश्वविद्यालय में पहुंचने के बाद डंप हो गई। इसलिए दो साल से छात्र एलएलएम की पढ़ाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। निजी कॉलेजों में फीस इतनी ज्यादा है कि उतना खर्च उठा पाना हर छात्र के बस की बात नहीं है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एलएलएम की कक्षाओं में सीट सीमित होने से बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते है। वर्ष 2021 में एलएलएम की पढ़ाई शुरू करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने एक बार फिर रुहेलखंड विश्वविद्यालय को फाइल भेजी है। इसके अलावा कई और कोर्स भी शुरू करने की कोशिश है।
विज्ञापन

‘बरेली कॉलेज में कुछ और नए कोर्स शुरू होने चाहिए। एलएलएम के लिए प्रस्ताव फिर से विश्वविद्यालय को भेजा जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि इस साल कोर्स को संचालित करने की अनुमति मिल जाए।’ - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed