Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Live bands and performances made the Diwali carnival memorable.

Bareilly News: लाइव बैंड और प्रस्तुतियों से दिवाली कार्निवल बना यादगार

Sat, 07 Nov 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Live bands and performances made the Diwali carnival memorable.
बरेली। डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर आयोजित तीन दिवसीय अमर उजाला दिवाली कार्निवल का शुक्रवार को उत्साह के साथ समापन हो गया। शहरवासियों ने इस आयोजन में खरीदारी, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्निवल के अंतिम दिन भी लोगों की बड़ी संख्या में चहल-पहल रही।
विज्ञापन




अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और लैंप लाइटिंग के साथ किया। इस दौरान कैंट बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनु जैन और पुलिस अधीक्षक चिराग जैन मौजूद रहे। डॉ. महेंद्र सिंह बासु, गंगा बाथ डेकोर से मोहक और डीएसटीओ अर्चना सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। आईडीसी अकादमी के अद्विक सक्सेना ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। जोश डांस ट्रुप ने अपनी लीडर श्वेता प्रियादर्शिनी के नेतृत्व में ऊर्जावान प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। बच्चों और युवाओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह भरा। ड्रीमर्स लाइव बैंड ने संगीतमय प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बनाया। दर्शक गीत-संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन




खरीदारी और मनोरंजन के आकर्षण

कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन और खरीदारी के भी कई आकर्षण थे। बच्चों के लिए झूले लगाए गए थे। ऊंट और घोड़े की सवारी ने बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित किया। मेले में साड़ी, शृंगार, सजावट और अन्य जरूरतों से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगे थे। लोगों ने त्योहार की तैयारियों के बीच अपनी पसंद की चीजें खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहरवासियों को मिला अवसर

तीन दिनों तक चले इस कार्निवल ने शहरवासियों को एक ही स्थान पर खरीदारी का अवसर दिया। इसके साथ ही मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद मिला। अंतिम दिन कलाकारों की प्रस्तुतियों और मेले के आकर्षणों के बीच आयोजन संपन्न हुआ। लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर दिवाली के उत्सव का आनंद लिया।


लोगों से बातचीत-

दिवाली कार्निवल में मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। यहां का माहौल बेहद खुशनुमा और उत्साह से भरा हुआ है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर खरीदारी और मनोरंजन के इंतजाम तक, हर चीज आकर्षक लगी। - अंशिका अवस्थी, एकता नगर



कार्निवल में त्योहार की रौनक के साथ मनोरंजन का भी संगम देखने को मिला। यहां की सजावट, अलग-अलग तरह के स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खासा प्रभावित किया। यहां मुझे स्टेज पर डांस करने से भी किसी ने नहीं रोका। मैंने यहां बहुत डांस किया। - वंशिका




मेले में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास देखने को मिला। खासकर रंग-बिरंगी सजावट, मनोरंजक गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उनका ध्यान आकर्षित किया। - जिया शर्मा, प्रेम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed