फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lightning breathless... spent the night awake, the morning red with water

Bareilly News: बिजली बेदम... जागकर बिताई रात, सुबह पानी के लाले

Wed, 21 Jun 2023 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Lightning breathless... spent the night awake, the morning red with water
विज्ञापन


बरेली। शहर के किला, सुभाषनगर, हरुनगला क्षेत्र में अलग अलग फीडरों पर ओवरलोडिंग की वजह से हुई अघोषित कटौती से 50 हजार लोगों ने जागकर रात बिताई। मंगलवार सुबह समय से पानी नहीं मिलने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई।
सुभाषनगर की तिरुपति धाम काॅलोनी में अभियंताओं ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर ओवरलोडिंग दूर करने का दावा किया था। मंगलवार सुबह उपभोक्ताओं ने बताया कि सोमवार को रात में बार-बार कटौती की वजह से उन्होंने जागकर रात बिताई। सुबह वोल्टेज इतना कम हो गया कि पंखे नहीं चल सके। सबमर्सिबल पंप चलाना भी मुश्किल हो गया और लोग पानी के लिए भी तरस गए। मढ़ीनाथ सब स्टेशन के तीन फीडरों पर भी रात में बार-बार बिजली गुल हुई। 15 हजार लोगों की नींद खराब हुई।
विज्ञापन

सीबीगंज का 220 केवीए सब स्टेशन ओवरलोड होने का असर सातवें दिन भी बरकरार रहा। शिवाजीपुरम काॅलोनी में 12 से 3 बजे तक आपूर्ति ठप रही। पुराने शहर के साहूकारा में 10 बजे सुबह बिजली गुल हुई। दोपहर 1 बजे आई पर वोल्टेज कम रहा। शाम को 4:30 बजे आपूर्ति ठीक हो सकी। सुभाषनगर और मढ़ीनाथ के फीडरों पर रात में ट्रिपिंग और आपात कटौती होती रही। लोकल फाॅल्ट बताकर अभियंता अपना बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल: शिकायत के कई घंटे बाद ठीक हो पा रहे हैं फाॅल्ट
अफसर तत्काल शिकायतें दूर कराने का दावा कर रहे हैं पर हकीकत इसके विपरीत है। शिकायत करने के कई-कई घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो रही है। फाॅल्ट होने पर लोग फोन करके थक जाते हैं। कर्मचारी तभी आते हैं, जब उनकी मर्जी होती है।
सिविल लाइंस: 6.30 घंटे बाद ठीक हो सका फेस
सिविल लाइंस में चौकी चौराहे के पास स्थित नैनीताल बैंक व आसपास के मार्केट में मंगलवार को दिन में 10 बजे एक फेस गायब होने से बिजली गुल हो गई। शाम 4:30 बजे इसे ठीक किया गया। बैंक में जरूरी काम यूपीएस से हुए पर एसी नहीं चले। कर्मचारियों को दिन भर पसीना बहाना पड़ा।

कुतुबखाना: शिकायत के नौ घंटे बाद ठीक किया फाॅल्ट

बिहारीपुर निवासी अरबाज ने बताया कि मंगलवार को सुबह 6 बजे बिजली गुल हुई। 9 बजे कुतुबखाना सब स्टेशन गए। कर्मचारी ने बताया कि अभी फील्ड स्टाफ नहीं है। दोबारा 3 बजे गए तो कर्मचारी ने कहा कि लिखित शिकायत तो की नहीं। 3 बजे ऑनलाइन शिकायत की तो 4 बजे कर्मचारी पहुंचे। 6:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
मलूकपुर: दोपहर 1 बजे शिकायत, 7 बजे आई बिजली

मलूकपुर निवासी ऋषभ मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 1 बजे बिजली गुल होने की शिकायत मिशन कंपाउंड सब स्टेशन पर जाकर की, लेकिन कर्मचारी 6:30 बजे आए। 7 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
बानखाना: सुबह 11 बजे शिकायत की, शाम 7:15 बजे तक नहीं आई बिजली
बानखाना निवासी व्यापारी गौरव ने बताया कि सुबह 5 बजे से बिजली नहीं थी। किला पॉवर हाउस पर 11 बजे शिकायत की पर शाम 7:15 बजे तक बिजली नहीं आई थी। गौरव ने बताया कि 20 बार फोन किया। कोई नहीं आया तो शाम 5:15 बजे सब स्टेशन गए। वहां कर्मचारी बैठे थे पर बताया यही गया कि कर्मचारी कम हैं।
मौसम बदला तो मिली राहत... 60 लाख यूनिट खपत घटी

जिले में एक दिन में 6 करोड़ यूनिट का लोड चल रहा था, लेकिन जब मंगलवार को दोपहर में मौसम का मिजाज बदला और तापमान घटा तो 60 लाख यूनिट लोड कम हो गया। इससे सिस्टम को राहत मिली।
मीरगंज में शिफ्ट होंगे दो फीडर
सीबीगंज। जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मीरगंज में 63 व 40 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। सब स्टेशन चालू होने के बाद परसाखेड़ा सब स्टेशन के दो फीडरों की सप्लाई शिफ्ट हो जाएगी। इससे ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। संवाद


आंदोलन के दौरान हटाए गए कर्मियों की ली जाएं सेवाएं

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि आंदोलन के दौरान हटाए गए कर्मियों सेवाएं फिर से ली जाएं। बैठक में समिति के संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि संसाधनों के अभाव के बावजूद भीषण गर्मी में आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में कर्मचारी योगदान कर रहे हैं, लेकिन आंदोलन के दौरान निलंबित नियमित कर्मियों और निष्कासित संविदाकर्मियों की सेवाओं को बहाल करने की जरूरत है। बैठक में राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, अभय सिंह, अमित चौधरी, अफजल, आकांक्षा सक्सेना की भागीदारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article