फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   light

चार दिन से बिन बिजली उद्योग

Mon, 05 Jan 2015 09:25 PM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 05 Jan 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
light
भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में लगातार चौथे दिन सोमवार को भी बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते उत्पादन 50 फीसदी तक गिर गया। जो उत्पादन हो भी रहा है तो उस पर लागत करीब 40 फीसदी बढ़ गई है। मामला संज्ञान में आने पर राज्य के लघु उद्योग राज्य मंत्री भगवतसरन गंगवार ने आपूर्ति सुचारु कराने को कहा। इस पर फुंके ट्रांसफार्मर को ठीक करवाने के लिए अधिशासी अभियंता सोमवार शाम तक मौके पर डटे रहे। मंगलवार दोपहर से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पहली जनवरी की रात औद्योगिक क्षेत्र का पांच एमवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसे दो महीने पहले ही लगाया गया था। पांच जनवरी की शाम तक ट्रांसफार्मर सही न होने पर उद्यमियों ने शासन-प्रशासन से संपर्क साधना शुरू किया। औद्योगिक क्षेत्र अध्यक्ष अजय शुक्ला के अनुसार  तीन दिनों तक बिजली विभाग वाले उद्यमियों को लगातार टहलाते रहे। परसाखेड़ा की तरह इस औद्योगिक क्षेत्र में भी एक ट्रांसफार्मर हमेशा स्टैंड बाई में होना चाहिए लेकिन इसकी व्यवस्था नहीं की गई। विभाग वाले तो पहले सुन ही नहीं रहे थे तो हारकर लघु उद्योग मंत्री भगवत सरन गंगवार को समस्या बतानी पड़ी। मंगलवार को क्षेत्रीय उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने भी जाएगा। उधर मंत्री ने कहा कि उनकी जानकारी में यह मामला देर से आया। बिजली विभाग वालों को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए। मंगलवार दोपहर तक भोजीपुरा में बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


52 औद्योगिक इकाइयां प्रभावित
इस औद्योगिक क्षेत्र में करीब 52 औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें प्लाईवुड, गत्ता, ग्लास, चावल, आटा, डिब्बे, पैकेजिंग आदि से जुड़ी फैक्ट्रियां ज्यादा हैं। उद्यमियों का कहना है कि जेनरेटर से बड़ी मशीनें नहीं चल पातीं और बिजली पर ही उनका संचालन निर्भर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन---------
 नया ट्रांसफार्मर फुंका है। संबंधित कंपनी को ही इसे ठीक करना है। कंपनी वाले आ गए हैं और ट्रांसफार्मर को सही किया जा रहा है। देर रात तक ट्रांसफार्मर के सही हो जाने की उम्मीद है। मैं खुद मौके पर हूं- एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण विद्युत वितरण खंड द्वितीय, बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed