{"_id":"5d3f5c678ebc3e6ca9217b4f","slug":"light-bareilly-news-bly3704343110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के झूलते तार ने ली कांवड़िये की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के झूलते तार ने ली कांवड़िये की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी/शाही। हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों ने एक कांवड़िये की जान ले ली, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खरसैनी और अगरास गांव के 45 कांवड़ियों का जत्था 26 जुलाई को कुंवर सेन के नेतृत्व में कछला जल लेने गया था, इसमें अगरास के 25 और खरसैनी के 20 कांवड़िये शामिल थे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे यह जत्था अगरास पहुंचा। यहां शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद खरसैनी गांव के लिए ग्रामीण साथ चल दिया। करीब दस बजे जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से खरसैनी गांव पहुंचा। ट्रैक्टर रिंकू चला रहा था। ट्रॉली पर मुनीश (22) के साथ गोविंद निवासी अगरास बैठे थे। बाकी कांवड़िये पीछे-पीछे चल रहे थे। जैसी ही ट्रॉली प्राइमरी स्कूल के पास पहुंची तो वहां झूल रहे हाईटेंशन लाइन का तार उससे छू गया, जिससे मुनीश और गोविंद झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मुनीश को मृत घोषित कर दिया। गोविंद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शाही-फतेहगंज रोड पर कांवड़ियों ने किया हंगामा
मुनीश की मौत से कांवड़िये आक्रोशित हो गए। उन्होंने शाही-फतेहगंज रोड पर अगरास मोड़ पर पॉवर कारपोरेशन के अधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर शाही, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस के साथ सीओ रामानंद राय और एसडीएम राजेश चंद्र मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसपी देहात संसार सिंह और एडीएम प्रशासन भी पहुंच गए। अधिकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा देकर उन्हें शांत कराया और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। हालांकि आश्वासन पर ग्रामीण शांत तो हो गए, लेकिन इसके बाद भी काफी देर तक सड़क पर ग्रामीणों के साथ जमे रहे।
विज्ञापन
तीन महीने बाद होनी है बहन की शादी
मुनीश चार भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। दो बहन और एक भाई की शादी हो चुकी है। तीसरी बहन पारो की शादी 3 महीने बाद होनी है, जिसके खर्चे का इंतजाम मजदूरी करके मुनीश कर रहा था। मौत की खबर से मां सुशीला और पिता हीरालाल के साथ सभी परिजन सदमे में हैं। गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
पहले भी कई जाने ले चुकी हैं यह लाइन
शाही/फतेहगंज पश्चिमी। खरसैनी गांव की यह हाईटेंशन लाइन पहले भी कई जानें ले चुकी है। कई लोग इसकी चपेट में आकर शारीरिक रूप से अक्षम हो चुके हैं। पिछले साल गांव के बालजीत और वीरपाल इसी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। प्रेम और चमन की भी इस लाइन के चपेट में आकर मौत के आगोश में समा चुके हैं, जबकि ओमवीर शारीरिक रूप से अक्षम हो चुका है। गांव में अंदर झूल रही हाईटेंशन लाइन को लगातार ग्रामीण शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन तमाम शिकायतों के बावजूद इसे शिफ्ट नहीं किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक इस लाइन को गांव के बाहर से खुर्रमपुर गांव में ले जाया जा सकता है, लेकिन जिद के चलते विभाग इसे शिफ्ट नहीं कर रहा और लोग जान गंवाते जा रहे हैं।
कांवड़ियों के साथ हादसा तार झूलने से नहीं बल्कि डीजे पर डांस करने से हुआ है। उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद एक लाख का चेक और 15 हजार नकद अंतिम संस्कार के लिए दे दिए गए हैं। - बाईएस चौहान, एसडीओ मीरगंज