फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard trapped in cage Bareilly after three months of terror

बरेली: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, तीन माह से क्योलड़िया इलाके में थी दहशत

Tue, 22 Sep 2026 12:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, क्योलड़िया (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, क्योलड़िया (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 22 Sep 2026 12:12 PM IST
सार

बरेली के क्योलड़िया इलाके में वन विभाग की टीम ने आखिरकार तेंदुए को पकड़ लिया। सोमवार रात अमीर नगर के जंगल में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस तेंदुए ने तीन माह से इलाके में दहशत फैला रखी थी। 

विज्ञापन
Leopard trapped in cage Bareilly after three months of terror
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में तीन महीने से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है। सोमवार रात अमीर नगर के जंगलों में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंसा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


पिछले तीन महीने से इस तेंदुआ के कारण ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव के प्रताप सिंह ने पिंजरे में तेंदुआ को फंसा देखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विभाग की टीम तेंदुए को ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सितंबर को लगाया गया था पिंजरा 
टीम ने छह सितंबर को अमीर नगर के जंगल में पिंजरा लगाया था। यह पिंजरा बदन सिंह के मकान से कुत्तों को उठा ले जाने की घटना के बाद लगाया गया था। तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे में बकरी को रखा गया था। रात में किसी समय आया और पिंजरे में फंस गया।  
विज्ञापन

16 दिन बाद मिली सफलता
वन विभाग को तेंदुआ पकड़ने में 16 दिन का समय लगा। छह सितंबर को पिंजरा लगाने के बाद से ही इंतजार किया जा रहा था। तेंदुआ के पकड़े जाने से क्षेत्र में फैली दहशत समाप्त हो गई। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed