फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lekhpal taking bribe video goes viral SDM suspends him in baheri

Bareilly News: 600 रुपये की रिश्वत पड़ी भारी... लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित

Fri, 27 Sep 2024 06:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 06:51 PM IST
सार

लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ विभाग जांच भी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Lekhpal taking bribe video goes viral SDM suspends him in baheri
ग्रामीण से रुपये लेता लेखपाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र में तैनात हल्का लेखपाल ने अंश प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर ग्रामीण से 600 रुपये की रिश्वत मांगी। ग्रामीण ने लेखपाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। साथ ही उसने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर हल्का लेखपाल की शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने लेखपाल केसर सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन


नंदपुर गांव के धर्मेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 24 सितंबर को 11 बजे वह तहसील परिसर में हल्का लेखपाल केसर सक्सेना के पास अपने पिता बृजलाल का अंश प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गए थे। पहले तो हल्का लेखपाल उसको इधर-उधर की बात बताते रहे। बाद में लेखपाल ने उसे अंश प्रमाण पत्र बनाने के लिए 600 रुपये की मांग की। ग्रामीण ने लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन

शुक्रवार का हल्का लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डीएम रविंद्र कुमार ने शिकायती पत्र मिलते ही एसडीएम को कार्रवाई के आदेश दिए। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबित कर दिया। लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed