{"_id":"68d1b5f1953b9a13970fa323","slug":"learners-license-camp-to-be-held-today-registration-token-must-be-brought-along-bareilly-news-c-4-vns1074-731725-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज लगेगा लर्नर लाइसेंस शिविर, पंजीकरण का टोकन लाना होगा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज लगेगा लर्नर लाइसेंस शिविर, पंजीकरण का टोकन लाना होगा साथ
Tue, 23 Sep 2025 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला कार्यालय परिसर में मंगलवार को महिलाओं और युवतियों के लिए लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 14 सितंबर को पंजीकरण करा चुकीं महिलाओं और युवतियों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। टोकन नंबर 100 तक की महिलाओं व युवतियों का शुल्क जमा कर लर्नर लाइसेंस बनवाया जाएगा जाएगा।
14 सितंबर को अमर उजाला कार्यालय में लगे शिविर में 439 महिलाओं और युवतियों का पंजीकरण कर उन्हें टोकन मुहैया कराए गए थे। इनमें से कई महिलाओं और युवतियों के लाइसेंस नहीं बन सके थे। अब मंगलवार सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक अमर उजाला के कार्यालय परिसर में उनके लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए जाएंगे। इसके लिए आधार कार्ड, उसके साथ उसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन के दौरान मिले टोकन को साथ लाना अनिवार्य होगा। टोकन नहीं होने पर लाइसेंस नहीं बनवाया जा सकेगा। बीते दिनों आयोजित कैंप में जिनकी फीस जमा हो गई है, उनको वरीयता दी जाएगी। ऐसी महिलाएं और युवतियां हर हाल में 9:45 बजे तक शिविर में आ जाएं, ताकि समय रहते उनका टेस्ट कराया जा सके। इस कैंप में एक्सपर्ट के तौर पर विशाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।
शिफ्ट के हिसाब से होगा काम
टोकन संख्या एक से 50 तक अगर किसी का लाइसेंस बनने से रह गया है तो उन्हें वरीयता दी जाएगी। उन्हें सुबह 9:45 बजे पहुंचना होगा। सुबह 10 बजे से उनकी फीस जमा होगी। टोकन नंबर 51 से 65 तक की महिलाओं के लिए भी यही समय रहेगा। फीस जमा होते ही उनकी रसीद पर टेस्ट का समय लिख दिया जाएगा। इसके बाद टोकन नंबर 66 से 80 तक की फीस 11:15 से जमा होगी। उनका टेस्ट भी समयानुसार तय किया जाएगा। टोकन नंबर 81 से 100 तक की महिलाओं और युवतियों का शुल्क दोपहर 1:15 बजे से जमा होगा। ध्यान रहे तकनीकी समस्या होने पर समय में परिवर्तन भी हो सकता है।