{"_id":"69e3f91cc77428690109ddcd","slug":"leaking-cng-capsules-causes-panic-diverts-vehicles-bareilly-news-c-4-bly1053-867235-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएनजी कैप्सूल लीक होने से दहशत, वाहनों का रास्ता बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएनजी कैप्सूल लीक होने से दहशत, वाहनों का रास्ता बदला
विज्ञापन
बरेली। कैंट इलाके में अक्षर विहार पार्क के पास शनिवार को सीएनजी भरा कैप्सूल लीक होने से दहशत फैल गई। चालक कैप्सूल को बीच सड़क पर छोड़कर निकल गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस समेत सीयूजीएल और पेट्रोलियम कंपनी की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।
शाम सात बजे अक्षर विहार के पास कैंट रोड से गुजर रहा एचपीसीएल का सीएनजी कैप्सूल लीक होने लगा। तेज आवाज के साथ लीकेज देख दुर्घटना की आशंका से ट्रक ड्राइवर नीचे उतर आया। राहगीर भी ठहर गए। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी धनंजय पांडेय टीम के साथ पहुंचे। ट्रैफिक डायवर्ट कर वाहन निकलवाए। सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम, डीएसओ, एफएसओ, सीओ फायर पहुंच गए। एचपीसीएल और सीयूजीएल की टीम ने संयुक्त प्रयास से लीकेज बंद किया तब स्थिति सामान्य हुई और ट्रैफिक सुचारु हुआ। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक लीकेज की सूचना तत्काल संबंधित कंपनी के अधिकारी को दी गई। पुलिस के सहयोग से टीम ने वाहन को सड़क से हटाया। फिर संयुक्त प्रयास से स्थिति पर काबू किया। कोई दुर्घटना नहीं हुई। ब्यूरो