{"_id":"6ab596c844638e907c0105ee","slug":"lapses-found-during-inspection-of-biomedical-waste-plant-in-invirad-bareilly-news-c-4-bly1015-974410-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट इनविराड के निरीक्षण में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट इनविराड के निरीक्षण में मिलीं खामियां
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा स्थित इनविराड बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट के निरीक्षण में यूनिट से संबंधित विवरण दर्ज नहीं होने समेत कई कमियां सामने आई हैं। प्लांट में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं।
स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बृहस्पतिवार को प्लांट का जायजा लिया। कर्मचारियों के सुरक्षा उपायों को लेकर भी कमियां सामने आईं। प्लांट में लॉग बुक का नियमित रखरखाव नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान कुल आठ वाहन संचालित मिले पर जीपीएस सिस्टम में खामी सामने आई। बायोमेडिकल वेस्ट के संग्रहण, निस्तारण में वाहनों की ट्रैकिंग महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में जीपीएस व्यवस्था में कमी पर सवाल खड़े हुए हैं। निरीक्षण में मिली खामियों पर नोटिस दिया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रेश कुमार के मुताबिक पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्था परखने के निर्देश दिए थे। दिशानिर्देश के अनुरूप जांच हुई और जो खामियां सामने आईं हैं उन पर नोटिस दिया गया है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। ब्यूरो