फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   land mafia jagmohan property worth rs 12 crore will be seized Bareilly DM order

Bareilly News: भूमाफिया जगमोहन की 12 करोड़ की संपत्ति होगी सीज, डीएम रविंद्र कुमार ने दिया आदेश

Sat, 28 Oct 2023 04:21 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 28 Oct 2023 04:21 PM IST
सार

बरेली में भूमाफिया जगमोहन पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। डीएम रविंद्र कुमार ने भूमाफिया की 12.13 करोड़ की अचल संपत्ति सीज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
land mafia jagmohan property worth rs 12 crore will be seized Bareilly DM order
डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित होने पर आध्यात्मिक केंद्र बनाकर खुद को धार्मिक दिखाने की कोशिश भूमाफिया जगमोहन के काम नहीं आ सकी। डीएम रविंद्र कुमार ने भूमाफिया की 12.13 करोड़ की अचल संपत्ति सीज करने का आदेश दिया है। एसडीएम सदर को प्रशासक नामित किया गया है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर को संपत्ति जब्त कर रिपोर्ट न्यायालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन


डीएम कोर्ट में जगमोहन के खिलाफ 2021 से गैंगस्टर का केस विचाराधीन था। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद डीएम ने यह आदेश दिया। एसएसपी को पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा है। साथ ही, एसएसपी से अलग से रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UPSSSC PET 2023: पीईटी में गणित ने उलझाया... प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों का सिर चकराया
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और परिचितों के नाम पर खड़ी की कंपनी
अभियोजन पक्ष के अनुसार शिवनगर आशुतोष सिटी निवासी जगमोहन ने संगठित गैंग बनाकर परिवार और परिचितों के नाम पर कंपनी बनाई और एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचा। लिहाजा, गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अवैध संपत्ति जब्त करने की अपील स्वीकारी गई। जमीन के अवैध कारोबार के संबंध में उसके एक गिरोह के विरुद्ध छह मुकदमे थाना इज्जतनगर में दर्ज हैं।

भूमाफिया के नाम पर पंजीकृत संपत्ति
जगमोहन और उसके सह खातेदारों पर 15 खसरा नंबरों की भूमि अवैध रूप अपने नाम दर्ज कराने का आरोप है। इसकी अनुमानित कीमत 12.13 करोड़ रुपये है। इसमें बिहारमान नगला में खसरा नंबर 444 पर 0.4080 हेक्टेयर, 533 पर 0.2430, 535 पर 0.3790, 579 पर 0.1830 हेक्टेयर और इसी ग्राम में जगमोहन मैनेजिंग डायरेक्टर आशुतोष बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर खसरा नंबर 537 पर 0.2630 हेक्टेयर, 538 पर 0.1070, 541 पर 0.2020, 445 पर 0.0610, 534 पर 0.3920, 536 पर 0.1500, 534 पर 0.2280, 536 पर 0.1270, 539 पर 0.1180, 540 पर 0.1260, 579 पर 0.1830 हेक्टेयर भूमि खातों में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed