फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lalla Gaddi arrested in Bareilly

Bareilly News: माफिया अशरफ का करीबी रहा लल्ला गद्दी गिरफ्तार, बीते दिनों ही छूटा था जमानत पर

Sat, 09 Nov 2024 11:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 11:00 AM IST
सार

Bareilly News: लल्ला गद्दी पर बरेली जेल में बंद रह चुके माफिया अशरफ को सुविधाएं पहुंचाने का आरोप लग चुका है। इसी प्रकरण में लल्ला कई माह तक जेल में रहा। कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया है।

विज्ञापन
Lalla Gaddi arrested in Bareilly
लल्ला गद्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पार्षद की शिकायत पर बारादरी थाना पुलिस ने माफिया अशरफ व सद्दाम के करीबी लल्ला गद्दी को गिरफ्तार कर लिया। उसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।

विज्ञापन


वार्ड 62 चक महमूद के पार्षद अनीस सकलैनी ने बारादरी पुलिस से बस्ती के कुछ लोगों की शिकायत की थी। पुलिस के मुताबिक अनीस ने कहा था कि यह दबंग लोग इस तरह से मिट्टी का भराव डलवा रहे हैं कि नगर निगम के नाले का पानी रुक गया है। इससे हजियापुर क्षेत्र की एक बस्ती से होने वाली जल निकासी अवरुद्ध हो गई है और बस्ती में जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन


UP News: बरेली में भाजपा नेता अनीस अंसारी ने छोड़ा पद, महिला से बातचीत की अश्लील रिकॉर्डिंग हुई थी वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी जिक्र किया कि लल्ला गद्दी की शह पर दबंग मिट्टी भराव डलवा रहे हैं। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोषी मिलने पर आरोपी लल्ला गद्दी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। 

बीते दिनों ही जमानत पर बाहर आया है आरोपी
बरेली जिला जेल में बंद रहे व प्रयागराज में मारे गए माफिया अशरफ का साला सद्दाम इन दिनों बदायूं जिला जेल में बंद है। अशरफ के बरेली में रहने दौरान सद्दाम ही जेल में उससे मुलाकात की सेटिंग कराता था। सद्दाम ने इसके लिए गद्दी समाज के स्थानीय युवाओं से दोस्ती गांठी जिनमें लल्ला गद्दी शामिल था। 

प्रयागराज के उमेशपाल हत्याकांड के बाद जब अशरफ और सद्दाम पर शिकंजा कसा तो लल्ला गद्दी की भूमिका भी सामने आई। तब लल्ला गद्दी पर बिथरी व बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वह काफी समय से जेल में था। कुछ समय पहले ही वह जेल से निकला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed