फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader resigned after obscene recording went viral in Bareilly

UP News: बरेली में भाजपा नेता अनीस अंसारी ने छोड़ा पद, महिला से बातचीत की अश्लील रिकॉर्डिंग हुई थी वायरल

Sat, 09 Nov 2024 10:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 10:15 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में महिला के खिलाफ हनीट्रैप व अवैध वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी मुश्किल में फंस गए हैं। महिला से बातचीत की उनकी अश्लील रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। इसके बाद भाजपा नेता बैकफुट पर आ गए। जानते हैं पूरा मामला... 

विज्ञापन
BJP leader resigned after obscene recording went viral in Bareilly
भाजपा नेता अनीस अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा महानगर कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस अंसारी एक महिला से नजदीकी के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। महिला व उसके साथियों के खिलाफ वह हनीट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली करने के आरोप में दो रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। अब महिला ने उनके करीबियों पर धमकाने की रिपोर्ट कराई है। अनीस अंसारी और महिला की कई अश्लील ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही हैं। इसके बाद भाजपा नेता ने पद छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


महिला ने बारादरी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अनीस अंसारी के करीबी जावेद अंसारी और उसके साथी इरफान आदि ने उसे घर आकर धमकाया। अनीस ने उससे शादी का वादा किया है। जावेद अंसारी अनीस का खास है और वह उसकी शादी नहीं होने दे रहा है। वह जावेद के घर मदद मांगने गई तो उसने धक्के मारकर भगा दिया।
विज्ञापन


जावेद पर धमकी देने का आरोप 
महिला ने आरोप लगाया कि जावेद उसके घर आया और धमकी दी कि इरफान ने अपने भतीजे अयान की कुछ साल पहले हत्या कर दी थी। इसी तरह इरफान उसके बच्चों की भी हत्या कर देगा। विरोध करने पर इन लोगों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अनीस बोले- मदद करना गुनाह हो गया
आशियाना कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अनीस अंसारी ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान सफाई दी है कि महिला उनकी पार्टी से जुड़ी है। गरीबी की वजह से उन्होंने उसकी आर्थिक मदद की। उसे पार्टी में भी जिम्मेदारी दी। अब वह अपने साथियों से मिलकर उनसे वसूली की कोशिश कर रही है। आवाज उनकी नहीं है बल्कि एआई तकनीक से हूबहू तैयार की गई है।

Bareilly News: भाजपा नेता अनीस अंसारी की अश्लील कॉल रिकार्डिंग वायरल, करीबियों ने महिला को धमकाया

फर्जी पत्रकार भी गिरोह में 
अनीस ने बताया कि 10 अक्तूबर को महिला पर पहली रिपोर्ट कराई थी। तीन दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर एक वीडियो भेजा गया। धमकी दी गई थी कि यह वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। बताए स्थान पर वह छह नवंबर को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे। यहां दो कथित पत्रकार मिले। उन्होंने अपना नाम आशीष मैसी और डॉ. सैय्यद शाहबुद्दीन बताया। धमकी दी कि वह एनजीओ को 3.50 लाख रुपये दें। तब उन्होंने बुधवार को दूसरी एफआईआर दर्ज कराई।

कॉल रिकॉर्डिंग में डॉक्टर को फंसाने का जिक्र
दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अनीस अंसारी और महिला की बातचीत की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें दोनों के बीच अश्लील बातें हो रही हैं। एक रिकॉर्डिंग में एक डॉक्टर को झूठे केस में फंसाकर बदला लेने और रुपये लेने की बात की जा रही है।

बैकफुट पर आए अनीस अंसारी ने छोड़ी जिम्मेदारी
अश्लील बातों से भरी दर्जनों कॉल रिकार्डिंग वायरल होने के बाद अनीस अंसारी बैकफुट पर आ गए हैं। पार्टी में उच्च स्तर से मामले की मॉनीटरिंग शुरू होने के बाद अनीस ने शुक्रवार शाम पार्टी कार्यालय पर जाकर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना को पत्र सौंपा। 

उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से अल्पसंख्यक मोर्चा में महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देख रहे हैं।  अब जब उन पर आरोप लग रहे हैं तो वह इनकी सच्चाई सामने आने तक पद पर रहना नहीं चाहते, उन्हें पदमुक्त कर दिया जाए। अधीर सक्सेना ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व से बात करके निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed