फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lalfatak Overbridge: Homework begins to give vacant ITR company vacant land to Ministry of Defense

लालफाटक ओवरब्रिज: रक्षा मंत्रालय को बंद पड़ी आईटीआर कंपनी की खाली जमीन देने के लिए होमवर्क शुरू

Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lalfatak Overbridge: Homework begins to give vacant ITR company vacant land to Ministry of Defense
बरेली का निर्माणाधीन लाल फाटक रेलओवरब्रिज। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज के लिए कैंट में अधिग्रहीत होने वाली जमीन के बदले दूसरी जगह पर जमीन देने के लिए सीबीगंज में बंद पड़ी आईटीआर कंपनी की भूमि के लिए सेतु निगम ने लिखा पढ़ी शुरू कर दी है। इधर सोमवार को तहसील की टीम की पैमाइश के बाद एसडीएम सदर ने डीएम से इस मामले में वार्ता के लिए सिविल और आर्मी अफसरों की संयुक्त मीटिंग कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

सेतु निगम को लालफाटक पर रक्षा मंत्रालय की करीब छह हजार वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण करना है। कमिश्नर ने सेतु निगम के अधिकारियों को सुझाव दिया था कि रक्षा मंत्रालय के लिए सीबीगंज में लंबे समय से बंद पड़ी आईटीआर कंपनी की जमीन का विकल्प भी तलाशा जा सकता है। सेतु निगम के अधिकारियों की तरफ से इस मामले को शासन को लिखा पढ़ी शुरू कर दी गई है। अफसरों का कहना है कि अगर यहां जमीन उपलब्ध हो जाए तो कैंट अधिकारियों को भी इसे लेने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इधर सोमवार को तहसील और सेतु निगम की संयुक्त टीम ने लालफाटक पर पहुंचकर कैंट में ओवरब्रिज बनाने के लिए जमीन की पैमाइश की थी। एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने डीएम नितीश कुमार से इस मामले में बातचीत के लिए सिविल और सेना के अफसरों के साथ जल्द बैठक बुलाने की जरूरत बताई है।
विज्ञापन

‘लालफाटक पर तहसील की टीम ने तो नापजोख कर ली है लेकिन इसमें सेना के अधिकारियों से औपचारिक वार्ता की जानी है। इसके लिए सेना और सिविल अफसरों के आपस में बातचीत होना जरूरी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed