फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lal phatak close for 90 days

लाल फाटक: आज से 90 दिन के लिए बंद, दो पहिया वाहन अभी गुजरेंगे

Thu, 02 Sep 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
lal phatak close for 90 days
बरेली। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेज करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से लाल फाटक 90 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान बदायूं की ओर से आने वाले हल्के वाहनों व रोडवेज बसों को रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से फरीदपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। लाल फाटक के आसपास रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए निर्माण कार्य की रफ्तार कम रहने तक वहां से दो पहिया वाहन निकालने की छूट रहेगी।
विज्ञापन

लाल फाटक क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बदायूं होते हुए आने वाली आगरा, मथुरा, और अलीगढ़ की रोडवेज की बसों के लिए नेकपुर में अस्थायी बस अड्डा बना दिया गया है। ये बसें यहीं से आएंगी और जाएंगी। बरेली और रुहेलखंड डिपो की बसें चौपुला होकर शहर के अंदर आएंगी और जाएंगी। दूसरे भारी वाहनों को रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ होकर फरीदपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बदायूं की ओर से आने वाले हल्के चार पहिया और तिपहिया वाहनों की भी शहर में आवाजाही चौपुला होते हुए होगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बुखारा मोड़ पर कंक्रीट के बोल्डर रखकर सड़क को बंद कर दिया जाएगा ताकि वहां से कोई वाहन लाल फाटक की ओर न जा सकें।
विज्ञापन

फरीदपुर होकर गुजरेगा ट्रैफिक
बदायूं की ओर पीलीभीत, टनकपुर, हल्द्वानी की ओर जाने वाली रोडवेज बसें और भारी वाहन फरीदपुर में बुखारा रोड के गांव घारमपुर, मझौआ, गौसगंज के पास नहर किनारे होकर नेशनल हाईवे की ओर जा सकेंगे। शाहजहांपुर की ओर से बदायूं, आंवला और आगरा की ओर जाने वाले वाहन फरीदपुर में कंजा वाली ज्यारत से कस्बे के अंदर स्टेशन रोड होकर बुखारा मार्ग से आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर किनारे वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की जरूरत
फरीदपुर में बुखारा रोड से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाला गौसगंज नहर किनारे का मार्ग फिलहाल काफी जर्जर हालत में है। कई जगह तो यहां तीन-तीन फुट गहरे गड्ढे हैं। लिहाजा लाल फाटक बंद होने के बाद इस रास्ते पर गुजरने में भारी मुश्किलें होने के साथ जाम लगना भी तय है। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने को कहा है।
बदायूं रोड पर कम से कम रखें ट्रैफिक लोड
आईजी ने अलीगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर और बदायूं पुलिस को लिखा पत्र
एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बुधवार को आईजी रमित शर्मा को लाल फाटक पर बनाई गई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आसपास के दूसरे जिलों से भी मदद की जरूरत बताई। इसके बाद आईजी ने अलीगढ़, लखनऊ, रामपुर, बदायूं और शाहजहांपुर पुलिस को पत्र लिखकर बदायूं रोड पर वाहनों का दबाव कम करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जिन मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है, वहां वाहनों को डायवर्ट कर बदायूं रोड पर दबाव कम किया जाए।
शाहजहांपुर से ही बदायूं की ओर डायवर्ट होगा ट्रैफिक
लखनऊ और शाहजहांपुर की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से कांठ, जलालाबाद, कोलाघाट, मिर्जापुर, कलान, उसावां, म्याऊं, दातागंज होकर जा सकेंगे। इस दिशा से आने वाले छोटे चार पहिया, तिपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए भी यही रूट रहेगा।

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से लाल फाटक पर भारी और हल्के वाहनों का आवागमन 90 दिन के लिए बंद रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। लोगों की सहूलियत के लिए जगह-जगह संकेतक भी लगाए जा रहे हैं। - राम मोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed