फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lal phatak

लालफाटक ओवरब्रिज- अस्थाई सड़क का नक्शा बनाने में ही अटककर रह गए अफसर

Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
lal phatak
बरेली। अफसर लालफाटक ओवरब्रिज के लिए अस्थायी सड़क का नक्शा ही तैयार नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा उसे स्वीकृति के लिए शासन को भी भेजने में लगातार देरी हो रही है। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भी नक्शे को फाइनल नहीं कर सके। हालांकि यह दावा किया कि शुक्रवार को नक्शा शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

लालफाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने के लिए रेलवे एक सितंबर से रोड को बंद करने तैयारी में था, लेकिन जिला प्रशासन के आग्रह के बाद एक माह तक सड़क न बनने की समय सीमा दी गई है। ट्रैफिक की समस्या के हल के लिए इन दिनों रेलवे, पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के सहयोग से जिला प्रशासन फाटक के पास करीब 30 मीटर की दूरी पर 320 मीटर लंबी अस्थायी रोड बनाने की तैयारी कर रहा है। रोड 7.50 मीटर चौड़ी रोड पर डिवाइडर भी बनेगा। सेतु निगम और रेलवे दोनों ने मिलकर इसका नक्शा और करीब 2.5 करोेड़ की डीपीआर भी तैयार कर ली है लेकिन इसमें कुछ छिटपुट खामियों को नहीं पूरा किया जा पा रहा है। बुधवार को भी सेतु निगम के इंजीनियर प्रस्तावित नक्शे की कॉपी लेकर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के एक्सईएन वीएम शर्मा के पास पहुंचे। जांच के दौरान एक्सईएन ने नक्शे में कई खामियां निकाल दी। बृहस्पतिवार को भी सेतु निगम के इंजीनियर एक्सईएन के पास पहुंचे थे लेकिन कुछ कमियां रहने से डिजाइन तय नहीं हो सका है। ऐसे में यह नक्शा मंजूर होने के लिए पीडब्ल्यूडी से होकर शासन तक नहीं भेजा जा सका है।
विज्ञापन


सेतु निगम का स्टाफ नक्शा लेकर मेेरे पास आज भी आए थे। इसमें कुछ बदलाव होने हैं। कोशिश की जा रही है कि यह नक्शा हर हाल में शुक्रवार को शासन को भेज दिया जाए। -वीएम शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed