{"_id":"6182310eba596124233a0443","slug":"lakhimpur-kheri-case-ashish-mirshra-teni-bail-application-rejected-for-third-time-15-november-next-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: तिकुनिया कांड में मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की जमानत पर तीसरी बार सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: तिकुनिया कांड में मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की जमानत पर तीसरी बार सुनवाई टली
Wed, 03 Nov 2021 12:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:34 PM IST
सार
आशीष मिश्र, लवकुश और आशीष पांडे की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 15 नवंबर को होगी। इसके साथ ही अब सभी आरोपियों की दिवाली अब जेल में ही होगी।
विज्ञापन
आशीष मिश्र गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिकुनिया कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी तीसरी बार फिर खारिज हो गई है। अब अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। आशीष मिश्र, लवकुश और आशीष पांडे की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 15 नवंबर को होगी। इसके साथ ही अब सभी आरोपियों की दिवाली अब जेल में ही होगी।
विज्ञापन
सभी 13 आरोपी अब 16 नवंबर तक जेल में रहेंगे
वहीं तिकुनिया कांड में मंगलवार को न्यायिक हिरासत पूरी होने पर पहली बार एक साथ तेरह हत्यारोपी सीजेएम अदालत में पेश हुए, जिन्हें अगले 14 दिन यानी 16 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विवेचक विद्याराम दिवाकर की ओर से केस डायरी पेश करते हुए बताया गया कि अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए पंद्रह दिनों के लिए न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी जाए। इस पर सीजेएम चिंताराम ने सभी तेरह हत्याभियुक्तों की न्यायिक हिरासत 16 नवंबर तक आगे बढ़ाते हुए विवेचक को जांच करने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
अब इस मामले में आशीष पांडेय और लवकुश राना आशीष मिश्र मोनू अंकित दास, सभासद सुमित जायसवाल, नंदन सिंह बिष्ट, सत्यम त्रिपाठी, शिशुपाल धर्मेंद्र सिंह, रिंकू राणा, मोहित त्रिवेदी, लतीफ उर्फ काले, और शेखर भारती को 16 नंवबर के लिए जेल में रखने के लिए सीजेएम ने आदेशित किया है।
हालांकि आशीष पांडेय, लवकुश और आशीष मिश्र मोनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई तीन नवंबर को जिला जज मुकेश मिश्र की अदालत में लगी हुई थी, जिसकी सुनवाई आज भी टल गई।