फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kutubkhana sabji mandi

‘कुतुबखाना सब्जीमंडी अनिश्चितकाल को बंद’

Sun, 11 Aug 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
kutubkhana sabji mandi
बरेली। ठेकेदार और फड़ वालों के बीच तहबाजारी के विवाद को लेकर कुतुबखाना सब्जीमंडी फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है। शनिवार को फड़ वाले निगम अफसरों से मिलने पहुंचे लेकिन अवकाश के चलते लौट आए। उन्होंने मार्केट में बाजारबंदी के पोस्टर टांग दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर निगम ने कुतुबखाना सब्जीमंडी को ठेके पर दे दिया। इसके बाद यहां पहले दिन से ही विवाद शुरू हो गया। ठेकेदार 30 रुपये मीटर की दर से फड़ वालों से तहबाजारी मांगने लगे और फड़ व्यापारी पुरानी दर से भुगतान करने पर अड़ गए। इसको लेकर मामला गरमा गया, विवाद पुलिस और नगर निगम तक पहुंचा लेकिन समाधान न होने के चलते फड़ वालों ने बाजार बंद कर दिया। शनिवार को निगम अफसरों से शिकायत कर मामला सुलझाने की उम्मीद में दुकानदार इकट्ठे होकर नगर निगम पहुंचे लेकिन वहां अवकाश था। इससे गुस्साए व्यापारियों ने अब बाजार में अनिश्चितकालीन बंद के बैनर टांग दिए हैं। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम ठेकेदारों से मिलकर उन लोगों पर ठेका प्रथा थोपना चाहता है। वहीं, निगम अफसर चौथे सोमवार और बकरीद एकसाथ होने के चलते मामले पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उधर, चार दिन से आसपास के लोगाें को सब्जी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed