फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   unrest and stone pelting over installation of Ambedkar statue in Budaun

बदायूं में बवाल: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर पथराव, भीड़ ने पुलिस के कई वाहन तोड़े, 12 से अधिक घायल

Tue, 25 Aug 2026 08:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

बदायूं के राजा की सीकरी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और कथित रूप से क्षतिग्रस्त किए जाने पर मंगलवार को दिनभर हंगामा हुआ। यह हंगामा शाम होते-होते बवाल में बदल गया। ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने पर अड़े ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
unrest and stone pelting over installation of Ambedkar statue in Budaun
बदायूं में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और गिराकर क्षतिग्रस्त करने के आरोप के बीच मंगलवार को सुबह से शाम तक जमकर बवाल हुआ। सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग पर अड़े ग्रामीण शाम को उतने उग्र हो गए कि भीड़ ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


unrest and stone pelting over installation of Ambedkar statue in Budaun
मौके पर खड़ी सीओ की गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब आधे घंटे तक हुए पथराव में एसडीएम, सीओ की गाड़ी सहित एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अफसरों ने भागकर खुद को बचाया। पथराव से मौके पर दहशत फैल गई।  पथराव में कई नागरिकों के साथ पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस फोर्स ने बलपूर्वक बवालियों को खदेड़ते हुए आंबेडकर प्रतिमा कब्जे में कर ली। पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

unrest and stone pelting over installation of Ambedkar statue in Budaun
पीएसी के वाहन का शीशा टूटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पथराव में ये वाहन हुए क्षतिग्रस्त
पथराव में एक पीएसी का ट्रक, एक फायर ब्रिगेड, एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की गाड़ी के साथ  वजीरगंज, बिसौली, उघैती, फैजगंज बेहटा व बिल्सी के इंस्पेक्टरों की गाड़ियां और दो निजी एंबुलेंस के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। 
विज्ञापन

unrest and stone pelting over installation of Ambedkar statue in Budaun
पथराव में वाहन का शीशा टूटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिवक्ता भी घायल 
पथराव के दौरान वहां मौजूद आसफपुर के अधिवक्ता प्रदीप कुमार के सिर में पत्थर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके छह टांकें आए हैं। 

unrest and stone pelting over installation of Ambedkar statue in Budaun
गाड़ी से जैकेट निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई पुलिसकर्मियों को आई चोट 
बवाल के दौरान एसडीएम के पैर पर पत्थर लगा। उनके अर्दली के हाथ में पत्थर लगने से चोट आई है। इसके साथ आधा दर्जन महिला सिपाहियों सहित अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। 

unrest and stone pelting over installation of Ambedkar statue in Budaun
ग्रामीण महिला से जानकारी करते डीएम और एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी पुलिस कर्मी हेलमेट और दंगा नियंत्रण के दौरान पहनने वाली जैकेट नहीं पहने होते तो सभी को ज्यादा चोटें आतीं। सूचना मिलते ही डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

unrest and stone pelting over installation of Ambedkar statue in Budaun
मौके पर पड़ी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पथराव होने से मौके पर भगदड़ मच गई थी। वहां मौजूद लोग अपने बाइकें छोड़कर भाग खड़े थे। 

unrest and stone pelting over installation of Ambedkar statue in Budaun
डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद सुबह से पुलिस बल तैनात किया गया था। शाम को करीब साढ़े सात बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ कर्मचारी भी घायल हुए हैं। 

unrest and stone pelting over installation of Ambedkar statue in Budaun
मौके पर डीएम, एसएसपी व अन्य अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने बताया कि बाबा साहब की प्रतिम को सुरक्षित रूप से पुलिस ने रखवा दिया गया है। मौके पर स्थिति सामान्य है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed