{"_id":"6a35a04c84f11b46cd0996e4","slug":"kuhu-and-arnav-crowned-champions-in-girls-and-boys-singles-respectively-bareilly-news-c-4-bly1053-908821-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बालिका एकल में कुहू, बालक में अर्णव बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बालिका एकल में कुहू, बालक में अर्णव बने चैंपियन
Sat, 20 Jun 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रथम यूपी स्टेट राय बहादुर लाला शिव प्रसाद मेमोरियल जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में आगरा की कुहू ने अपने ही शहर की दिव्यांशी गौतम को हराकर खिताबी जीत हासिल की। बालिका (युगल) के फाइनल में गोरखपुर की आदित्या यादव और मुरादाबाद की रिधिमा सिंह की जोड़ी ने नोएडा की अग्रिमा सिंह और श्रुति चौहान को सीधे सेटों में पराजित किया।
बालक (एकल) वर्ग के फाइनल में नोएडा के अर्णव यादव ने अपने ही जिले के सार्थक सोम को शिकस्त देकर ट्रॉफी जीती। बालक (युगल) के फाइनल मुकाबले में नोएडा के सार्थक सोम और आगरा के शुभम सोलंकी की शीर्ष वरीय जोड़ी ने गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा और लखनऊ के शिवम यादव को सीधे सेटों में हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
मिश्रित युगल के खिताबी मुकाबले में भी दर्शकों को जोरदार टक्कर देखने को मिली। गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा और मुरादाबाद की रिधिमा सिंह की जोड़ी ने गाजियाबाद के जय सिंह और आगरा की दिव्यांशी गौतम की जोड़ी को तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में हराया।
विज्ञापन
विजेताओं को किया पुरस्कृत
मुख्य अतिथियों ने टूर्नामेंट के विजेताओं और उपविजेताओं को नकद पुरस्कार, मोमेंटो तथा मेडल देकर सम्मानित किया। किला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी विशाल गोयल एवं सनी सूरी ने बालक युगल के विजेताओं को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। बालक युगल के विजेताओं और उपविजेताओं को ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी अवधेश कुमार सिंह ने भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा और अध्यक्ष डीएल खट्टर ने मुख्य अतिथियों की उपस्थिति के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, हरीश छावड़ा, अजय जैन, राम अवतार सिंह, गौरव भसीन, विष्णु शंकर शर्मा, हिमांक आदि मौजूद रहे।