फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Know who is serial killer why did he kill women in Bareilly

Serial Killer: एक साल में छह कत्ल... जानिए कौन है ये सीरियल किलर, क्यों करता था महिलाओं की हत्या?

Fri, 09 Aug 2024 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Aug 2024 01:48 PM IST
सार

बरेली जिले में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह महिलाओं से इतनी नफरत करने लगा कि उनकी हत्या करने लगा।   

विज्ञापन
Know who is serial killer why did he kill women in Bareilly
हत्यारोपी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के शाही व शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने छह महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल की है। एसएसपी के मुताबिक आरोपी कुलदीप गंगवार नवाबगंज थाने के गांव बाकरगंज समुआ का निवासी है। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। दस साल पहले उसकी शादी भानपुर गांव निवासी लौंगश्री से हुई थी। उसकी हरकतों से परेशान लौंगश्री ने दूसरी शादी कर ली। इसके अलावा कुलदीप की सौतेली मां उसे और उसकी मां को परेशान करती थी।

विज्ञापन


बताते हैं कि तभी से वह महिलाओं से नफरत करता था। उसकी बुआ का घर शाही क्षेत्र के सब्जीपुर खाता गांव में है। यहां वह आता जाता था। पुलिस के मुताबिक कुलदीप ने महिलाओं से नफरत की वजह से उनकी सिलसिलेवार तरीके से हत्या की है। पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थलों पर ले जाकर घटना का रीक्रिएशन किया है। दोपहर में एसएसपी अनुराग आर्य शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित खबर- बरेली में सीरियल किलर गिरफ्तार: पुलिस की 22 टीमें जुटीं... 1500 CCTV के फुटेज खंगाले, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

एक साल में 11 महिलाओं की हुई थी हत्या 
मीरगंज सर्किल के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में सभी 11 महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से उनकी साड़ी या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी। ये मामले पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा की धानवती, सेवा ज्वालापुर की वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा व शाही के खरसैनी की दुलारी देवी की पांच महीने में जान चली गई थी। इसके अलावा तीन अन्य महिलाओं का कत्ल हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छह कत्ल कबूल किए हैं। बाकी घटनाओं में भी इसका हाथ होने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed