फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Psycho killer arrested for murdering women in Bareilly

बरेली में सीरियल किलर गिरफ्तार: पत्नी ने छोड़ा तो महिलाओं से करने लगा नफरत, सालभर में किए छह कत्ल

Fri, 09 Aug 2024 04:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Aug 2024 04:35 PM IST
सार

Bareilly Serial Killer: बरेली जिले में पुलिस ने आखिरकार उस साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया, जो महिलाओं की गला घोंटकर हत्या करता था। पूछताछ में आरोपी ने छह महिलाओं की हत्या की बात कबूल की है। 

विज्ञापन
Psycho killer arrested for murdering women in Bareilly
आरोपी कुलदीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के शाही और शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक आरोपी कुलदीप गंगवार नवाबगंज थाने के गांव बाकरगंज समुआ का निवासी है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने छह कत्ल कबूल किए हैं। पूछताछ में यह भी पता लगा है कि वह महिलाओं से पहले दुष्कर्म की कोशिश करता था। विरोध करने पर उनकी हत्या कर देता था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दस साल पहले कुलदीप की शादी भानपुर गांव निवासी लौंगश्री से हुई थी। उसकी हरकतों से परेशान लौंगश्री ने दूसरी शादी कर ली। इसके अलावा कुलदीप की सौतेली मां उसे और उसकी मां को परेशान करती थी। बताते हैं कि तभी से वह महिलाओं से नफरत करने लगा। कुलदीप की बुआ का घर शाही क्षेत्र के सब्जीपुर खाता गांव में है। यहां वह आता जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक उसी ने महिलाओं से नफरत की वजह से उनकी सिलसिलेवार तरीके से हत्या की है। पुलिस की कई टीमों ने घटनास्थलों पर ले जाकर घटना का रीक्रिएशन किया है। दोपहर में घटना का खुलासा कर दिया गया। अमर उजाला ने पहले ही सनकी हत्यारे को पकड़ने की खबर प्रकाशित कर दी थी।

आरोपी ने छह कत्ल कबूल किए 
मीरगंज सर्किल के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में सभी 11 महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से उनकी साड़ी या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी। ये मामले पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी कुलदीप ने छह महिलाओं की हत्या की बात कबूल की है। अन्य वारदात में भी उसके शामिल होने का शक है। 

Psycho killer arrested for murdering women in Bareilly
बरेली में सीरियल किलर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बरेली पुलिस की 22 टीमों को साइको किलर की तलाश में लगाया गया था। जिन इलाकों में वारदात हुईं थीं, वहां 600 नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इसके अलावा पुलिस ने करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक टीम को महाराष्ट्र भेजकर सीरियल किलर को लेकर स्टडी की गई। 

एक ही तरीके से की थीं हत्याएं 
सभी वारदात को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया था। महिलाओं के गले में फंदा कसा मिला था। शाही क्षेत्र में इसी साल दो जुलाई को शेरगढ़ की अनीता देवी की हत्या भी इसी तरह से की थी। इसके बाद जांच तेज की गई। जांच के आधार पर एसएसपी ने तीन संदिग्धों के स्केच बनवाए। इनमें से एक स्केच आरोपी के हुलिये से हूबहू मिलता है। 

पुलिस ने शुक्रवार सुबह शाही थाना क्षेत्र के बुझिया माइनर से आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कई टीमों ने उसे घटनास्थलों पर ले जाकर घटना का रीक्रिएशन किया है। एसएसपी अनुराग आर्य दोपहर के वक्त पुलिस लाइन सभागार में घटनाओं का खुलासा कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed