फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kisan Ekta Sangh pays tribute to farmers by taking out candle march

किसान एकता संघ ने कैंडल मार्च निकालकर किसानों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 13 Oct 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kisan Ekta Sangh pays tribute to farmers by taking out candle march
खीरी कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकालते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और अन्य।
बरेली। लखीमपुर-खीरी के तिकुनिया में किसानों को कुचलने के विरोध में मंगलवार को किसानों ने कैंडल मार्च निकाला। किसान एकता संघ ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से चौकी चौराहे तक निकले कैंडल मार्च में दर्जनों किसान मौजूद रहे। मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन

किसान एकता संघ के मंडल अध्यक्ष किसान नेता डा. रवि नागर ने बताया तिकुनिया में हुई घटना सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। किसानों को बेदर्दी से कुचलना खुली अराजकता है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष मिश्र को काफी समय बाद गिरफ्तार किया गया। आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में जांच एजेसियां और पुलिस-प्रशासन आशीष पर कार्रवाई से बच रहा है। उन्होंने कहा कि अजय मिश्रा के पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है। किसानों की मृत्यु होने के बाद भी केंद्र सरकार ने गृहराज्य मंत्री को बर्खास्त तक नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी मांगे न मानने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। कैंडल मार्च में राजेश शर्मा, श्रीपाल, यशवीर यादव, हरीश ठाकुर, अवधेश गुर्जर, रणवीर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed