फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kidneys of youth are also deteriorating, number of dialysis is increasing

Bareilly News: युवाओं के गुर्दे भी हो रहे खराब, डायलिसिस का बढ़ रहा आंकड़ा

Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kidneys of youth are also deteriorating, number of dialysis is increasing
बरेली। उम्रदराज लोगों के साथ अब युवाओं के गुर्दे भी खराब हो रहे हैं। उनको डायलिसिस का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। यहां 20 से 40 वर्ष के 24 युवाओं की डायलिसिस हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चार साल पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पीपीपी मॉडल पर हीमो डायलिसिस यूनिट स्थापित हुई थी। यहां सात मशीनें लगी हैं। इनमें छह निगेटिव और एक पॉजिटिव मशीन से निशुल्क डायलिसिस होती है। यहां 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 13, 31 से 40 वर्ष आयुवर्ग के 11, 41 से 50 वर्ष आयुवर्ग के पांच, 51 से 60 वर्ष आयुवर्ग के सात और 71 साल के एक मरीज की डायलिसिस हो रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पवन कपाही के मुताबिक अव्यवस्थित जीवनशैली और खानपान से गुर्दे प्रभावित होते हैं। उच्च रक्तचाप और शुगर के मरीजों के भी गुर्दे खराब होने की आशंका रहती है। मानसिक तनाव, फास्ट फूड के ज्यादा सेवन, कम पानी पीने, शराब का सेवन करने से भी गुर्दे प्रभावित होते हैं। बगैर परामर्श एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाओं का सेवन भी इसकी वजह बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पैरों में सूजन, दिल की धड़कन का अनियमित होना।
- दिनभर थकान या कमजोरी महसूस करना।
- चेहरे पर सूजन, ब्लड में क्रिएटिनिन, यूरिया बढ़ना।

बचाव के उपाय
- रोज 12-15 गिलास पानी पीयें।
- घर का ताजा भोजन खाएं, फास्ट फूड से बचें।
- शुगर, बीपी है तो नियमित अंतराल पर जांच कराएं।
- खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक न लें, तनाव से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed