फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khurafat: Fire set in a mountainous pile of garbage, bad condition of people due to smoke

खुराफात: कूड़े के पहाड़नुमा ढेर में लगा दी आग, धुएं से लोगों का बुरा हाल

Mon, 29 Mar 2021 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Khurafat: Fire set in a mountainous pile of garbage, bad condition of people due to smoke
ईंट पजाया के पीछे रेलवे की जमीन पर जलता कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ईंट पजाया में सुबह से शाम तक सुलगता रहा कूड़ा, धुएं से लोगों का दम घुटा
विज्ञापन

शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों से नियमित तौर पर नहीं उठाया जा रहा कूड़ा

बरेली। होली के माहौल में ईंट पजाया के पीछे रेलवे की जमीन पर कूड़े के पहाड़नुमा ढेर में रविवार सुबह किसी ने आग लगा दी। इसके बाद शाम तक यहां कूड़ा सुलगता रहा। पूरे इलाके में काले धुएं के गुबार छाए रहने से लोगों का बुरा हाल हो गया। दरअसल सड़कों और कॉलोनियों से नियमित कूड़ा न उठाने की वजह से शहर में तमाम जगह ऐसे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिनमें अक्सर आग लगा दी जाती है।
कूड़े का नियमित उठान न होने की सबसे ज्यादा शिकायतें डेलापीर के लोगों की हैं। शाहदाना से गंगापुर जाने वाले रास्ते पर भी हर समय कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सुभाषनगर में भी कुछ जगहों से कूड़ा नहीं उठता है। इसके अलावा भी शहर के कई हिस्सों से कूड़े का उठान समय से न होने से लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि कूड़े का उठान दिन में दो बार करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं कूड़ा नहीं उठ रहा है तो इसे दिखवाया जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी। नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़कों पर आवारा पशु बन रहे हादसों का कारण

बरेली। शहर की सड़कों पर छुट्टा घूम रहे पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। सड़कों पर पशु झुंड में बैठे रहते हैं और राहगीरों पर हमला कर देते हैं। सड़क पर गुजरते स्कूटर, बाइक, ऑटो और राहगीरों के इनकी चपेट में आकर घायल होने का खतरा बना रहता है। मंगलवार को जोगी नवादा में एक सांड़ ने बुजुर्ग को हवा में उछाल कर सड़क पर पटक दिया था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीम लगाकर छुट्टा पशुओं को रोजाना ही पकड़वाया जाता है। जोगी नवादा में बुजुर्ग पर हमला करने वाले सांड़ को भी पकड़वाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed