फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Keshav Prasad says All opponents together can not stop Modi from coming to power

सभी विरोधी मिलकर भी मोदी को आने से नहीं रोक सकते : केशव प्रसाद

Thu, 18 Apr 2019 12:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad says All opponents together can not stop Modi from coming to power
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बदायूं के आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में कादरचौक जनसभा करने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए वहीं सपा-बसपा को भी नहीं बख्शा। 

बोले- कांग्रेस तो इस समय आईसीयू में पड़ी है, उसे अब कोई नहीं पूछने वाला। अखिलेश यादव के बारे में कहा कि कैसा बेटा है जिसने अपने पिता से ही अध्यक्ष पद की कुर्सी छीन ली। 
विज्ञापन


जनता से सवाल किया कि जो बेटा अपने बाप और चाचा का नहीं हुआ वह ‘नकली बुआ’ का कैसे हो जाएगा। कहा कि इस समय सभी विरोधी मिलकर कह रहे हैं कि एक हो जाओ, नहीं तो मोदी जा जाएगा लेकिन सभी विरोधी मिलकर भी मोदी को आने से नहीं रोक सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को नखासा मैदान पर आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन का लक्ष्य गरीब के जीवन में खुशहाली लाना नहीं, बल्कि वोट बेचकर धन इकट्ठा करना है। सपा, बसपा, कांग्रेस सभी भ्रष्टाचार के सहयोगी हैं, मगर मोदी किसी भी भ्रष्ट को छोड़ने वाले नहीं हैं। 

2019 का चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाने का चुनाव है तो ऐसे में सभी विरोधी एक हो गए हैं। बोले- इस बार प्रदेश में आंधी नहीं बल्कि मोदी की सुनामी है। अब कोई बूथ पर कब्जा नहीं कर सकता न ही कोई किसी को वोट डालने से रोक सकता है 

इसलिए संकल्प के साथ खूब वोट डालें। सेना को विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना बनाने का काम करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे धर्मेंद्र कश्यप को जिताकर लोकसभा में भेजें। प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने भी जनता से आह्वान किया कि कमल के बटन को दबाकर मोदी के हाथों को मजबूत करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed