{"_id":"5d3dffba8ebc3e6d1e2bdd59","slug":"kawar-yatra-bareilly-news-bly370378168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े सुरक्षा घेरे में होगा जलाभिषेक, भगवा भेष में मुस्तैद किए गए पुलिस वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े सुरक्षा घेरे में होगा जलाभिषेक, भगवा भेष में मुस्तैद किए गए पुलिस वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सावन के दूसरे सोमवार से पहले रविवार को सड़कों पर कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ दिखी। इससे पुलिस प्रशासन और अलर्ट हो गया। प्रमुख शिवालयों और मिश्रित आबादी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को हर जत्थे के साथ पुलिस टीम मौजूद रही। चौराहों पर भी पुलिस वाले मुस्तैद रहेंगे।
अलखनाथ मंदिर समेत शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार सुबह सभी शिवालयों में कुछ पुलिस वाले भगवा भेष में लगाए गए हैं, जो खास तौर पर खुराफातियों और छेड़छाड़ करने वालों पर नजर रखेंगे। कई पुलिस टीमें वीडियो कैमरा के साथ मुस्तैद रहेंगी। महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है। कोतवाली के आजमनगर, मठ चौकी, चौपुला, प्रेमनगर के शाहबाद, बानखाना, गुलाबनगर, बारादरी के पुराना शहर, किला के बाकरगंज, मलूकपुर और बिथरी व इज्जतनगर इलाकों में पुलिस और पीएसी के जवान रविवार से ही तैनात कर दिए गए है, जो सोमवार को भी मुस्तैद रहेंगे। कुछ अतिरिक्त टीमें बनाई गई हैं, जो जरूरत पड़ने के बाद मौके पर पहुंच जाएंगी। जलाभिषेक के दौरान सभी सर्किल अफसर, थानेदार और चौकी प्रभारियों को अपने इलाके में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।