फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanhai born in Rohini Nakshatra, congratulations echoed amidst cheers

Bareilly News: रोहिणी नक्षत्र में जन्मे कन्हाई, जयकारों के बीच गूंजी बधाई

Sat, 05 Sep 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 05 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kanhai born in Rohini Nakshatra, congratulations echoed amidst cheers
बरेली। शहर के मंदिरों में शुक्रवार की मध्य रात्रि रोहिणी नक्षत्र में कान्हा का जन्म हुआ तो परिसर जयकारों और बधाइयों से गूंज उठा। भक्तों ने नंदलाल को पंचामृत से स्नान कराया और आरती उतारी। माखन-मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। तुलसी पत्र, कमल और मोर पंख भी अर्पित किए। सुबह से ही मंदिरों में शुरू हुआ पूजन का क्रम देर रात तक जारी रहा। मंदिरों और घरों में भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर स्थित बांके बिहारी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। महिला मंडल ने संकीर्तन किया। राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। शाम को ठाकुर जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। रात 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्हैया का प्राकट्य हुआ। इस दौरान विनोद ग्रोवर, अश्वनी अरोरा, विजय बंसल, विजय गुप्ता, मनोहर धीरवानी, होशियार सिंह, संजीव गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मॉडल टाउन हरि मंदिर में 66वें भक्ति ज्ञान वार्षिक महोत्सव के तहत वृंदावन की तर्ज पर फूल बंगला सजाया गया और ठाकुर जी का शृंगार किया गया। शाम को संकीर्तन की रसधार प्रवाहित हुई। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर बधाई गीतों के साथ प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, रेनू छाबड़ा, नीलम साहनी, कंचन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में बाल कृष्ण और राधा का रूप धरे छोटे-छोटे बच्चों की अठखेलियों ने भगवान के बचपन के स्वरूप को जीवंत कर दिया। रात 12 बजे भगवान के प्रकट होने पर महाआरती हुई। इस दौरान मंदिर समिति के प्रताप चंद्र सेठ, संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा, हरिओम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सुबह हवन के बाद श्रीमद्भागवत महापुराण के साप्ताहिक पाठ का विश्राम हुआ। शाम को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राकेश नरूला ने दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान महामंत्री संजीव चांदना, अजय अरोड़ा, उमेश धमीजा, मनमोहन सभरवाल आदि मौजूद रहे।
चंद्र नगर धार्मिक समिति की ओर से कटरा चांद खां स्थित श्री सीताराम मंदिर को झूमरों से सजाया गया। भजन संध्या, झांकियां और नृत्य नाटिकाएं भक्तों को आकर्षित करती रहीं। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का प्रकटोत्सव मनाया गया। श्री रामायण मंदिर को फूलों से सजाया गया। भगवान के विग्रहों का शृंगार कर नए वस्त्र पहनाए गए। योगेश महाराज के सानिध्य में हवन-यज्ञ संपन्न हुआ। दिनभर भक्तों ने ठाकुरजी के बाल स्वरूप को झूला झुलाया। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बधाइयां और मंगल गीत गाए गए।

आनंद आश्रम में के सत्संग हॉल में भगवान के दरबार को आकर्षक फूलों से सुसज्जित किया गया। रात में जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed