{"_id":"608c59b48ebc3e908b372cc8","slug":"jwellers-nearest-give-clue-to-robbery-bareilly-news-bly445417266","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के करीबी ने दिया था सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ के करीबी ने दिया था सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सराफ के घर डकैती के मामले में अभी कपड़ा व्यापारी समेत कई बदमाश फरार हैं। बताया जा रहा है कि सराफ के एक करीबी शख्स का घटना में खास रोल रहा। उसी ने लुटेरों को अहम जानकारियां दी थीं। पुलिस उसे भी आरोपी बना सकती है।
प्रेमनगर के गांधीपुरम में 12 अप्रैल की शाम को मनोज गुप्ता के घर में डकैती पड़ी थी। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगी थी। प्रेमनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गौरव पाल और वाजिक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पता लगा कि व्यापारी विकास और आशू की दोस्ती थी, लेकिन घर आना-जाना नहीं था, इसलिए आशू के घर के अंदर की जानकारी किसी करीबी ने ही विकास को दी थी।
सूत्रों के मुताबिक सराफ के बेहद करीबी और गांधीपुरम में ही रहने वाले एक शख्स ने घर में मोटा माल मिलने का लालच दिया था और घर का वाईफाई खराब होने की बात भी विकास को बताई थी। यह शख्स व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले लड़कों के साथ अक्सर देखा गया है। वहीं घटना से कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए वाजिक के संपर्क में भी था। इसी शख्स ने ऑटो वाले को पूरा रास्ता बताया था और कॉलोनी में कहां सीसीटीवी लगे हैं, इसकी जानकारी भी आरोपियों को दी थी। घटना के बाद यह शख्स अब तक पुलिस की नजर से बचा हुआ रहा। अब विकास व अन्य लोगों के पकड़ने पर इसकी कलई खुलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रेमनगर अवनीश कुमार का कहना है कि अगर कुछ और नाम प्रकाश में आए तो उन्हें भी मुकदमे में शामिल कर जेल भेजा जाएगा।