फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jat Regiment Infantry Day celebrated in center

जाट रेजीमेंट सेंटर में इंफेंट्री डे मनाया

Wed, 28 Oct 2015 02:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 28 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Jat Regiment Infantry Day celebrated in center
बरेली। जाट रेजीमेंट सेंटर में मंगलवार को इंफेंट्री डे मनाया गया। इस मौके पर रेजीमेंट स्थित युद्ध स्मारक पर इंफेंट्री शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उत्तर भारत एरिया के जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल विशम्भर सिंह विशिष्ट सेवा मेडल, 6 माउंटेन डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी विशिष्ट सेवा मेडल और यूबी एरिया हेडक्वार्टर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल एके सिंह सेना मेडल समेत कई सैन्य अफसरों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

हर साल 27 अक्टूबर को भारतीय सेना इंफेंट्री डे के रूप में मनाती है। 22 अक्टूबर को 1947 को पाकिस्तानी सेना समर्थित लगभग पांच हजार कबाइलियों ने कश्मीर घाटी पर आधिपत्य जमा रखा था। 26 अक्टूबर 1947 को महाराज हरी सिंह ने कश्मीर के भारत में विलय होने के समझौते पर हस्ताक्षर किए और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भारतीय सेना को इन कबाइलियों को कश्मीर से खदेड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट की पहली बटालियन की एक कंपनी दिल्ली से श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर को हवाई मार्ग से रवाना हुई और पाकिस्तानी सेना समर्थित कबाइलियों से मुक्त कराने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरी थी। यह अभियान इंफेंट्री केंद्रित था, जो 27 अक्टूबर 1947 को भारतीय सेना ने अंजाम दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed