फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jaam on delhi lucknow highway

लखनऊ दिल्ली हाइवे पर कई वाहन खराब होने की वजह से लगा जाम।

Wed, 10 Nov 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jaam on delhi lucknow highway
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रासिंग के दोनों तरफ कई वाहन खराब होने की वजह से मंगलवार शाम चार बजे से जाम लग गया, जो कुछ ही देर में फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक पहुंच गया। शाहजहांपुर की तरफ मीरानपुर कटरा तक दो किलोमीटर वाहनों की लाइन लग गई। देर रात तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को लखनऊ दिल्ली हाइवे पर एक ट्रक टायर फटने की वजह से क्रासिंग से आगे पांच सौ मीटर की दूरी पर खड़ा हो गया। जिसकी वजह से जाम बढ़ना शुरू हो गया। इससे पहले निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास शाहजहांपुर से बरेली की तरफ जा रही रोडवेज बस खराब हो जाने की वजह से खड़ी थी। दोनों तरफ वाहन खराब होने और ट्रेनें गुजारने के लिए क्रॉसिंग बंद होने के कारण वाहनों की कतारें लग गईं। जब फाटक खुली तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में वाहन एक दूसरे के आमने सामने आ गए। इससे जाम बढ़ता चला गा और फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर तक पहुंच गया। उधर मीरानपुर कटरा की तरफ दो किलोमीटर तक यातायात प्रभावित हो गया। हालात बिगड़ने पर मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी पुलिस हरकत में आई और आड़े तिरछे वाहनों को एक साइड से करवाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। जिसके बाद धीरे धीरे वाहनों ने निकलना शुरू किया। मगर रात तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed